भूमिका
समाज एक ऐसी मौलिक कार्यशाला है जिसमें विविध क्या समस्त प्रकृति के कार्य निरंतर होते रहते हैं। ऐसा ही एक प्रयास Insight Talks है, जिसकी संकल्पना श्री प्रवेंद्र दहिया जी की है जो शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित भाव से संलग्न हैं।
सृजक
'Insight Talks' से हिंदी में आशय 'ज्ञान वार्ता' के रूप में समझा जा सकता है। 'Insight Talks' को जड़ौदा मुजफ्फरनगर के होली चाइल्ड इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री प्रवेंद्र दहिया ने एक अभियान के रूप में लिया है और इसके वो संस्थापक हैं।
निमंत्रण
किसी विषय पर गहराई से बातचीत या चर्चा ही है 'Insight Talks'। यह बातचीत किसी विषय के खास पहलुओं को समझने, नई जानकारी अर्जित करने या विषय के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से होती है। 'Insight Talks' में विषय की हर महत्वपूर्ण बात को एक सरल और स्पष्ट तरीके से प्रस्तुत किया जाता है, ताकि उपस्थित जनमानस इसे आसानी से समझ सके और इससे लाभ उठा सके।
विषयक परिभाषा
'Insight Talks' के दौरान सबसे पहले उस विषय की मूल परिभाषा और उसके मूलभूत सिद्धांतों पर चर्चा की जाती है। इससे श्रोताओं को विषय की नींव को समझने में मदद मिलती है।
वर्तमान स्थिति और अनुभव
किसी भी विषय की चर्चा तब अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है, जब उसे आज के समय से जोड़ा जाता है। इस तरह की वार्ताओं में यह बताया जाता है कि उस विषय का वर्तमान समय में क्या महत्व है और वह हमारी जिंदगी या समाज को कैसे प्रभावित कर रहा है।
'Insight Talks' में वक्ता अक्सर अपने व्यक्तिगत अनुभव या वास्तविक जीवन के उदाहरण साझा करते हैं। इससे श्रोता उस विषय को अपने जीवन से जोड़कर देख सकते हैं और उसके महत्व को समझ सकते हैं।
संबंधित समस्याएँ व निदान
किसी भी विषय के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए उसमें आने वाली समस्याओं और उनके संभावित समाधानों पर चर्चा करना महत्वपूर्ण होता है। यह श्रोताओं को उस विषय के प्रति संजीदा बनाता है और उन्हें सोचने पर मजबूर करता है कि वे कैसे बदलाव ला सकते हैं।
भावी दिशा
'Insight Talks' का एक प्रमुख उद्देश्य भविष्य के बारे में जागरूकता का प्रसार करना होता है। इसका मतलब है कि उस विषय के भविष्य में क्या संभावनाएँ हैं, कैसे नए इनोवेशन या नीतियाँ इसमें योगदान कर सकती हैं।
Insight Talks के माध्यम से हम किसी भी विषय को विस्तार से समझ सकते हैं, जो हमें उस पर सही दृष्टिकोण बनाने में सहायक होता है।
प्रथम आयोजन
इनसाइट टॉक्स डिजिटल प्लेटफॉर्म का भव्य व शानदार आगाज
आज दिनांक 09.11.2024, दिन शनिवार को होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जड़ौदा, मुजफ्फरनगर के सभागार में 'Insight Talks' डिजिटल प्लेटफॉर्म का समृधि त्यागी कैरियल काउन्सलर, डॉ. ईश्वरचन्द्र (बाल रोग विशेषज्ञ), राधामोहन तिवारी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्पिक मैके), डॉ. सुभाष शर्मा (पूर्व अध्यक्ष, आयुष बोर्ड), डॉ. कुलदीप मलिक (अध्यक्ष, वेदाराना फाउन्डेशन), डॉ. अरुण कुमार (सी.सी.आर.डी. कॉलेज), देवराज पंवार (वरिष्ठ समाजसेवी), पी.के. निर्वाल (सोशल इन्फ्लूएंसर), संदीप मुद्गल (प्रतिष्ठित शिक्षाविद, पब्लिक स्पीकर), माया देवी (सशक्त महिला), आशुराज चौधरी (सोशल इन्फ्लूएंसर), विकास बालियान (अभिनेता), सोनिया लुथरा (ट्रेनर), डॉ. प्रेरणा मित्तल (प्रधानाचार्या, श्रीराम कॉलेज), राजेन्द्र सिंघल, मास्टर विजय सिंह, डॉ. विनोद कश्यप (चेयरमैन, एन.आई.एच., प्रेरक जैन, ममता अग्रवाल (अध्यक्ष, खुशी हरपल), देवेन्द्र दहिया, धर्मवीर बालियान (अध्यक्ष, जाट महासभा), डॉ. राजीव कुमार (वाइस चेयरमैन, इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी) एवं प्रवेन्द्र दहिया द्वारा दीप पर कर शुभारम्भ किया गया।
प्लेटफॉर्म का विवरण
'Insight Talks' के फाउन्डर प्रवेन्द्र दहिया द्वारा अवगत कराया गया कि 'Insight Talks' एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो ऐसे व्यक्तियों को जिन्होंने अपने जीवन में आने वाले संघर्ष एवं चुनौतियों को स्वीकार करते हुए सफलता के शीर्ष को प्राप्त कर अपनेआप को प्रेरणास्रोत के रूप में स्थापित किया है, उन्हें अपनी गाथा साझा करने का अवसर प्रदान करेगा। 'Insight Talks' डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान कर ऐसे व्यक्तियों, उनकी कहानियों एवं आवाज को समाज तक पहुँचाने के लिए प्रसारित करेगा। इसलिए ताकि समाज की भावी प्रतिभाएं बिना भेदभाव समाज की स्थापित प्रतिभाओं के श्रम, पुरुषार्थ और और उनकी सफलता से अवगत हो अपनी भावी रणनीति स्वयं तैयार कर मौलिक तरीके से समाज में अपना रास्ता बना सकें।
गाथाएं
'Insight Talks' के प्रथम एपिसोड के प्रथम प्रतिभागी पी.के. निर्वाल ने दोस्त की चुनौती को स्वीकार करने के साथ सोशल मीडिया में शुरूआत की, उन्होंने तीन महीने का चुनौती भरा समय गुजारने के बाद सफलता हासिल की। उनका कहना है कि
"किसी भी काम की आरंभ करने की कोई उम्र नहीं होती, आप अपनी जिन्दगी को अपने तरीके से जिएं पर नियोजित तरीके से। जैसे लोग अपने घर की चाबी किसी अन्य को नहीं देते आप भी जिन्दगी की चाबी क्यों किसी के हाथ में देते हो। ध्यान में रखें कि जो बराबरी नहीं कर सकते वे ही आलोचना करते हैं।"
'Insight Talks' के प्रथम एपिसोड के द्वितीय प्रतिभागी संदीप मुद्गल प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, पब्लिक स्पीकिंग टेªनर दिल्ली द्वारा अपनी प्रेरक कहानी साझा की, जिसमें उन्होंने चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि
"जिस व्यक्ति ने अपने आपको मेहनत में खर्च किया है उसे लोगों ने गूगल पर सर्च किया है, संदीप मुद्गल ने प्रेरणादायक पंक्तियों के साथ कि खोल दे पंख मेरे कहता है पंरिदा, अभी और उडान बाकी है, जमीन नहीं है मंजिल मेरी, अभी पूरा आसमान बाकी है।"
'Insight Talks' के प्रथम एपिसोड की एक अन्य प्रतिभागी माया देवी जो पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला एक महिला सशक्तिकरण का प्रतीक हैं जो 2002 से जीवन यापन हेतु निरन्तर संघर्ष करते हुए व्यवसायिक वाहन चलाकर मुजफ्फरनगर से खतौली माल ढुलाई करती हैं दो अपनी नाबालिक बेटियों का पालन, पोषण एवं शिक्षण कर उनसे भविष्य को संवारने हेतु स्वयं अपने स्तर से निरन्तर प्रयासरत हैं। इनका जीवन कठिनाइयों भरा एवं विविध प्रकार के संघर्षों ओतप्रोत रहा है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। इसलिए कि प्रतिभाशाली लोग अपनी प्रगति की गाथा बिना विचलित हुए लिख सकें।
वक्तागण
'Insight Talks' के शुभारम्भ के अवसर पर सभी अतिथियों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा 'Insight Talks' के शुभारम्भ के अवसर पर 'Insight Talks' के संस्थापक प्रवेंद्र दहिया को जनपद में एक नई सोच, एक नई पहल के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म की स्थापना के लिए अनंत शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी गईं।
'Insight Talks' के संस्थापक प्रवेन्द्र दहिया द्वारा सभी अतिथियों को सम्मान प्रतीक भेंट कर अभिनन्दन एवं आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में मंच का संचालन डॉ. राजीव कुमार एवं प्रवेन्द्र दहिया द्वारा संयुक्त रूप से क्रमिक तरीके से किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में श्री चन्द्रपाल सिंह (उपाध्यक्ष, एफिलियटिड स्कूल्स एवं सोशयल वैलफेयर एसोसिएशन) द्वारा सभी उपस्थित मानव संसाधनों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
'Insight Talks' के आगाज़ के इस कार्यक्रम को सफल एवं सार्थक बनाने में पंकज धीमान, रजनीश कुमार, अनिल शास्त्री, कुलदीप सिवाच, चन्द्रवीर सिंह, महेशपाल सिंह, विशेष रघुवंशी, यशपाल सिंह विश्वबन्धु, सतेन्द्र सैनी, मौ0 शहजाद एवं होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज के शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
स्लाइड शो
सूचना स्रोत
शब्दशिल्प द्वारा व्यवस्थित और श्री प्रवेंद्र दहिया द्वारा प्रेषित सूचनाओं पर आधारित
संकलनकर्ता
शब्दशिल्प
प्रस्तुति








टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें