भूमिका
बच्चे शिक्षण काल में सीखने की अवस्था में होते हैं तो उनको शैक्षणिक ज्ञान से इतर अन्यान्य गतिविधियों द्वारा समझ विकसित करने के ध्येय से भ्रमण भी कराया जाता है। इस से उनको विविध किस्म की जानकारियां स्वतः मिलती हैं। एक ऐसे ही प्रयास का विवरण यहां पर दिया गया है।
विवरण
कोचिंग सेंटर के बच्चों ने देश की राजधानी नई दिल्ली के प्रगति मैदान भारत मंडप में चल रहे अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर 2024 में शिरकत करने पहुंचे। इस अवसर पर कोचिंग सेंटर के प्रबंधक श्री अनिल बैंसला जी मुख्य रूप से बच्चों के साथ रहे। इस अवसर पर एस एस बी 25 वी बटालियन घिटोरनी के होनहार विद्यार्थियों और मां सरस्वती कोचिंग सेंटर के छात्र छात्राएं भी शामिल हुई।
भ्रमण
सबसे पहले हम सभी हरियाणा पवेलियन में गये, वहां पर अंतराष्ट्रीय कलाकार श्री उदित नारायण बैंसला के साथ बच्चों ने उनकी अलौकिक कला से रूबरू हुए और बच्चों ने उनके साथ फोटो खीचे, इसके बाद पंजाब की पवेलियन में खूब पंजाबी डांस पर थिरके और महाराष्ट्र राज्य की पवेलियन में घूमें। बच्चों ने एन डी आर एफ की टीम के साथ मिलकर आपदा प्रबंधन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर एन डी आर एफ की टीम ने बच्चों का किवज का आयोजन किया जिसमें बच्चों ने दूसरा स्थान हासिल किया और कुछ गिफ्ट उपहार प्राप्त किये। ऐ एस आई दिल्ली की टीम के साथ मिलकर बच्चों ने मैप की जानकारी प्राप्त की। इस शुभ अवसर पर ऐ एस आई अधिकारी ने मेरठ मंडल का मैप देकर सम्मानित किया। उसके बाद बच्चों ने केरल, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश की पवेलियन में घूमें और सभी राज्यों की पवेलियनो में अलग अलग तरीकों से संस्कृति , कल्चर, शिक्षा, उद्योग और व्यापार से जुड़ी जानकारियां हासिल की। अन्त में स्वास्थ विभाग के द्वारा नुक्कड़ नाटक का आनन्द लिया और किवज में हिस्सा लिया।
शासन की नीति से रूबरू हुए
हाल नम्बर तीन में स्वच्छता पखवाड़ा से सम्बंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा स्वच्छता अभियान के बारे में जागरूक किया गया। यह मेरे जीवन का बहुत बड़ा ही अनमोल क्षण था जिसमें मैंने देश की विभिन्न पंचायतों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
प्रतिभागी
इस ऐतिहासिक अंतराष्ट्रीय टेड फेयर में कोचिंग सेंटर के बच्चों में मन कुमार,आकाश,अमन, उज्जवल, आदित्य,शानवी, खुशी अनिल बैंसला सर और एसीपी श्री वेदयान जी ने बच्चों को साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। धन्यवाद सभी अभिभावको और बच्चों का। आपका स्नेह सदा बना रहें।💐💐💐
चित्रशाला















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें