भूमिका
निश्चित आयु के बुजुर्गों को चिन्हित करना और फिर उनके घर पर जाकर उनको उनके बड़प्पन का अहसास कराते हुए उनको स्मृति चिन्ह देना एक पुण्य का कार्य रहा।
कार्यक्रम विवरण
ग्रेटर नोएडा। वरिष्ठ नागरिक समाज द्वारा 80 वर्ष की आयु पार कर चुके बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। समाज के अध्यक्ष रमन पाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में बुजुर्गों का सम्मान उनके जीवनभर के योगदान की सराहना के प्रतीक स्वरूप किया गया। सदस्यों को उनके घर जाकर शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए, जिससे दीपावली की खुशियों में नया रंग भर गया। जिसमें एस. एन. गुप्ता (बीटा-2), कृष्णपाल सिंह (डेल्टा-3), एस.सी. गोयल (स्वर्ण नगरी), डॉ. जे.एल. मंगल (रेल विहार, एल्फा-1), और सुजाता मल्होत्रा (पार्श्वनाथ ईडन, एल्फा-2) शामिल थे। यह आयोजन बुजुर्गों के प्रति आभार और उन्हें दीघार्यु एवं स्वास्थ्य की कामना के साथ सम्पन्न हुआ।
अध्यक्ष की संकल्पना
वरिष्ठ नागरिक समाज के अध्यक्ष रमन पाल सिंह ने बताया कि इस सम्मान का उद्देश्य समाज में वरिष्ठ सदस्यों की उपलब्धियों और योगदान को मान्यता देना और उन्हें सम्मानित कर युवा पीढ़ी को प्रेरणा देना है। उन्होंने कहा कि हमारे वरिष्ठ सदस्य हमारे समाज की धरोहर हैं और इस आयोजन के माध्यम से हम उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना चाहते हैं।
प्रतिभागी
कार्यक्रम में समाज के उपाध्यक्ष उर्वशी सिंह, महासचिव गिरीश कुमार राघव, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंघल और सहसचिव महीपाल सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर कृष्णपाल सिंह का जन्मदिन भी उनके परिवार के साथ केक काटकर मनाया गया। समाज के 80 वर्ष पार करने वाले कुल 21 सदस्यों में से 11 को पहले ही सम्मानित किया जा चुका है, जबकि बाकी सदस्यों को इसी सप्ताह सम्मानित किया जाएगा।
चित्रदीर्घा












टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें