भूमिका
प्रशिक्षण कौशल वृद्धि का एक अद्वितीय माध्यम है जिसकी सहायता से मानव संसाधनों में अपनी क्षमताओं में असीमित वृद्धि हो गई प्रतीत होती है।
कार्यक्रम विवरण
योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा टोंक की पावन धरा पर विशाल कैंप का आयोजन दिनांक 6.8.2024 से 17.8.2024 के मध्य किया जा गया, जिसमें दो सौ बच्चों ने प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के तहत आर्चरी (धनुर्विद्या), राइफल शूटिंग, मोरल वैल्यू, रोबियो, म्यूजिकल पी टी, पिरामिड, कमांडो ट्रेनिंग, जूडो कराटे, योगासन आदि का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण दिल्ली के द्वारा स्पेशल कोच प्रशांत जी आर्य एवं उनकी टीम द्वारा दिया गया। संगठन के पदाधिकारी मदन जी गुर्जर, हनुमान जी राजावत, राधेश्याम जी, भैरूलाल जी, पानमल जी सभी व्यवस्थाएं देख रहे थे और टोंक जिला की प्रतिभाओं को निखारकर नेशनल ओलंपिक एवं गोल्ड मेडल के लिए प्रशिक्षित किये गए। यह जानकारी मुकेश कुमावत खरेडा टोंक ने दी। यह प्रशिक्षण सभी विद्यार्थियों के लिए रखा गया। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं प्रत्येक ट्रेड में पांच टॉप विद्यार्थियों को मेडल सहित सम्मानित किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन एवं अग्रवाल धर्मशाला से अशोक जी द्वारा किया गया। पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन ने बताया है कि यह कैंप बेटियों को समर्पित है। आगे चलकर टोंक जिले की बेटियां मनू भाकर बनकर के टोंक जिले का नाम रोशन करेंगी। संगठन के अध्यक्ष प्रशांत आर्य ने दस दिन तक चलने वाले कैंप की दिनचर्या समय सारणी एवं किस तरह से हम शिक्षा के साथ-साथ खेल से जुड़कर अपना भविष्य सफल बना सकते हैं पर प्रकाश डाला। मुकेश जी कुमावत एवं भेरूलाल जी प्रजापत ने अधिक से अधिक बच्चों को जोड़कर अधिक से अधिक कैंप का लाभ दिलवाने का पूर्ण समर्पण भाव से कार्य किया। मदन जी गुर्जर साहब, हनुमान सिंह जी राजावत साहब, राधेश्याम जी साहब ने तन मन धन से पूर्ण सहयोग करते हुए इस कैम्प को सफल बनाने का कार्य किया।
कार्यक्रम संबंधी प्रोत्साहन
।। योगासन स्पोर्ट्स कैम्प।।
टोंक जिला में योगासन को, शिविर लाग्यो रे,
कैम्प लाग्यो रे....
सगला साथी मिलकर, शिविर में चालो रे,
कैंप लाग्यो रे।
दिल्ली स्यू रे नेशनल कोचों री टीम आई रे,
संग साथ में धनुष बाण और राइफल लाई रे।
कैम्प लाग्यो रे ...
टोंक जिला रा लोंगा मायी खुशियां छाई रे,
योगासन पिरामिड रा ज्ञान सीखण चालो रे।।
कैम्प लाग्यो रे ...
6 अगस्त रे दिन लक्ष्मी देवी ने उद्घाटन करियो रे,
मदन जी,राधेश्याम जी,हनुमान जी ने शिवर में रंग भरियो रे।
कैम्प लाग्यो रे ...
भैरूलाल जी री मेहनत ने सफल बनाने चालो रे ,
अपने घर स्यू हालो रे,अपनी प्रतिभा बाहर निकालो रे।।
कैम्प लाग्यो रे ...
किदवई पार्क में कमांडो की ट्रेनिंग लेवण चालो रे,
टोंक जिले री पावन धरा रो नाम करणे चालों रे।
कैम्प लाग्यो रे .....
टोंक जिला में गोल्ड मेडल लाने रो शिविर लाग्यो रे,
ओलंपिक में जावण खातिर बच्चों बच्चों जाग्यो रे।।
कैम्प लाग्यो रे ...
टोंक जिला में योगासन को शिविर लाग्यो रे।
कैम्प लाग्यो रे ...
सूचना स्रोत
कवि मुकेश कुमावत मंगल
रघुनाथपुरा खरेडा टोडारायसिंह
टोंक (राजस्थान)
चित्रों के आलोक में










टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें