विवरण
मेरठ जनपद के खरखाली ग्राम स्थित गांधी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान का मेला शांतिपूर्वक मनाया जा रहा है।
एडीओ (पंचायत) परीक्षितगढ़ रामनरेश ने बताया कि यह मेला बिना शासन प्रशासन की आर्थिक सहायता के हमारे कुछ चुनिंदा जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वयं के संसाधनों से लगाया जाता है, जिसमें सबसे अहम योगदान क्षेत्र पंचायत परीक्षितगढ़ के ब्लॉक प्रमुख चौधरी ब्रह्म सिंह जी का है। मैं उन्हें इस परंपरा को जारी रखने के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। ग्राम प्रधान खानपुर गढी संजीव धामाजी की देखरेख में मेला संपन्न होगा तथा ग्राम प्रधान रामनगर श्री प्रमोद कुमार एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष सुंदर चौधरी का भी मेले में भरपूर सहयोग रहा है। इसके अतिरिक्त हमारे पचास कर्मचारी लगातार सफाई अभियान में पिछले दस दिन से मेले की व्यवस्था बनाने में लगे हुए थे। मैं उनको भी हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद देता हूं। धार्मिक आस्था का प्रतीक यह मेला वर्षों से लगता आ रहा है। इस बार मेले मे आए जनसैलाब और जनमानस की रुचि को देखते हुए अगली वर्ष से मेला आयोजन को क्षेत्र पंचायत या जिला पंचायत द्वारा लगाए जाने का प्रयास किया जाएगा ताकि मेले के स्वरूप को और भव्य किया जा सके।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें