आइए, इस दौड़ का हिस्सा बनें और स्वास्थ्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं!
आज कोचिंग सेंटर घिटोरनी के होनहार विद्यार्थियों ने 'पारस हैल्थ' के द्वारा गुरुग्राम में आयोजित रन फॉर हैल्थ मैराथन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस नेक काम में सहयोग करने में अभिभावक भी उपस्थित रहे। पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद भी बहुत ज़रूरी है। कोचिंग सेंटर के सभी होनहार विद्यार्थियों ने मेडल जीते। इस अवसर में सहयोग देने वाले श्री केशवीर जी और कोचिंग प्रबंधक श्री अनिल बैंसला जी उपस्थित रहे। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि पारस हैल्थ समूह अपने व्यापार में दिन दौगुनी करें और खूब तरक्की करें।
उधर पारस हेल्थकेयर को यह घोषणा करते हुए हर्ष की अनुभूति हो रही थी कि पारस हेल्थ रन 2.0, गुरुग्राम का प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रम, 17 नवंबर 2024 को लीजर वैली पार्क, सेक्टर 29 में आयोजित हो रहा था। इस वर्ष का आयोजन और भी बड़ा और प्रभावशाली था। स्वस्थ जीवन शैली को प्रेरित करने, सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करने और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के अपने मिशन के तहत, पारस हेल्थकेयर ने इस आयोजन को क्षेत्र के फिटनेस कैलेंडर का एक प्रमुख कार्यक्रम बना दिया है।
पारस हेल्थ हर स्तर के फिटनेस प्रेमियों को एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करती है। सभी प्रतिभागियों के लिए मुफ्त पंजीकरण के साथ, यह आयोजन हर किसी के लिए स्वास्थ्य को सुलभ बनाने का लक्ष्य रखता है, और गुरुग्राम तथा इसके आसपास स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के प्रति पारस हेल्थकेयर की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।
पारस हेल्थ की सीओओ, डॉ. संटी सज्जन ने अपनी उत्सुकता साझा करते हुए कहा, "पारस हेल्थ रन हमारी यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिसका उद्देश्य एक स्वस्थ और अधिक सक्रिय समुदाय को बढ़ावा देना है। समुदाय की भलाई में इस उत्साहजनक भागीदारी से यह साबित होता है कि लोग अपने स्वास्थ्य को सुधारने के लिए कितने समर्पित हैं। हमें गर्व है कि हमने यह मंच प्रदान किया है, जहां लोग एकत्र होकर खुद को चुनौती दें और अपनी उपलब्धियों का जश्न मनाएं।"
पारस हेल्थ की फैसिलिटी डायरेक्टर, सुश्री सीमा विग ने कहा, "पारस हेल्थ के प्रति भारी प्रतिक्रिया से हम रोमांचित हैं। इस वर्ष की दौड़ न केवल स्वास्थ्य और फिटनेस का उत्सव है, बल्कि समुदाय में बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता का प्रतीक भी है।
सूचना स्रोत
मां सरस्वती कोचिंग सेंटर और पारस हेल्थ के पेज से साभार
प्रस्तुति



























टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें