भूमिका
साथियो! सृष्टि में सर्वाधिक मशक्कत समझने और समझाने ही को लेकर है और साक्षरता व शिक्षा को जीवन में समाविष्ट कर लेने का अभ्यास जीवन की अत्यंत सरल और परिणामी बना सकता है। ज्योति जी ने इस कला में पारंगत होकर अपने रिसर्च पेपर को थाईलैंड में शानदार तरीके से प्रस्तुति देकर मौलिक तरीके से छह स्ट्रीम्स में से एक शिक्षा में सर्वोत्कृष्ट स्थान पाया। हमारे लिए हर्ष का विषय यह भी है कि ज्योति जी फरीदाबाद में 'उलझन सुलझन' की 'महिला विंग' की संपादिका भी हैं।
शोध सार
प्राचीन काल से ही अनेक महापुरुषों ने समय समय पर अपनी क्षमता अनुसार भारत के विकास व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभायी हैं; जैसे राजा राममोहन राय, डॉक्टर अम्बेडकर, आदि ने शिक्षा और मानवाधिकार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। वर्तमान काल में मानव अधिकार आयोग में कार्यरत डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस लाल बहादुर जी ने उनके साथियों द्वारा चलाई जा रही मुहिम 'ग्राम पाठशाला' मिशन, हर गांव 5,64,369 लाइब्रेरी के तहत अब तक सात राज्यों में हजारों की संख्या में लाइब्रेरी बनायी जा चुकी हैं। उनका लक्ष्य भारत को 'पुस्तकालयों का देश' बनाना है। 15 अगस्त 2027 तक भारत देश में 6,64,309 गांवों में लाइब्रेरी बनवाने का लक्ष्य है। जिससे कि गांवों के बच्चे लाइब्रेरी की सहायता से प्रतियोगी परीक्षाओं में कायदे से तैयारी कर प्रतिभाग कर सकें जैसे पुलिस, आर्मी, पब्लिक सर्विस कमीशन और बैंक इत्यादि।
युवा वहाँ से नि:शुल्क विविध परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं।
यह मुहिम युवाओं को शिक्षा के प्रति जाग्रत कर रही है और हर वर्ग के लोग इस मुहिम में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं। और! जिन्हें ऐसी लाइब्रेरी से पढ़कर नौकरियां प्राप्त हुई हैं वो अपनी पहली तनख्वाह से अन्य गांवों में लाइब्रेरी बनवाने में यथासंभव सहयोग कर रहे हैं। ग्राम पाठशाला शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति लाई है। शिक्षित होगा भारत अभी तो विकसित होगा भारत इस बात में कोई अतिशयोक्ति नहीं है।
इस बात को देश के लोग समझ चुके हैं और अब तो गांव के लोग अपनी शादी या अन्य कार्यक्रम के कार्डों पर ग्राम पाठशाला अपने गांवों में बनवाने का संदेश भी मुद्रित करवा रहे हैं, जिससे लोग और जागरूक हो रहे हैं।
यह मुहिम आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को पूरा करने में सहयोग दे रही है।
समग्र विवरण
रिसर्च पेपर प्रस्तुति
(स्लाइड्स का क्रम नीचे से ऊपर की ओर है।)
























टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें