भूमिका
विवरण
आज उम्मीद संस्था निशुल्क पुस्तक बैंक घिटोरनी में गुरु नानकदेव जी की जयंती के शुभ अवसर पर विशेष डाइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉ रविन्द्र चौधरी जी न्यूज मीडिया और मास्टर रामकुमार लोहिया, चन्द भान यादव, सर्वेश कुमार भारती, श्री अनिल बैंसला जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर सभी सम्मानित अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
दीप प्रज्ज्वलन और अंगवस्त्र भेंट
इस शुभ अवसर पर श्री राम कुमार लोहिया जी ने गांव घिटोरनी की उम्मीद संस्था टीम की तरफ से मोमेंटो और पुस्तक देकर अतिथियों को अभिनंदन किया। डॉ रविन्द्र चौधरी जी ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आएं बच्चों को सर्टिफिकेट और पठन सामग्री देकर सम्मानित किया।
विजेताओं का अभिनंदन
सभी प्रतिभागियों ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया। डॉ. रविन्द्र चौधरी जी ने बच्चों को गुरु नानकदेव जी की शिक्षाओं पर चलने पर कहा और उन्होंने उम्मीद संस्था के द्वारा सफल आयोजन करने के लिए विशेष धन्यवाद दिया। इस शुभ अवसर पर मास्टर श्री राम कुमार लोहिया जी ने बच्चों को पुस्तकें वितरित कर शिक्षा के क्षेत्र में सहारनीय योगदान दिया और गंगा स्नान,देव दीपावली और गुरु पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस शुभ अवसर पर उम्मीद संस्था निशुल्क पुस्तक बैंक घिटोरनी के मजबूत स्तंभ श्री अनिल बैंसला जी, रामकुमार लोहिया, चन्द्र भान यादव, सर्वेश कुमार भारती जी भी उपस्थित रहे।
सूचना स्रोत
श्री अनिल जी
प्रस्तुति
उलझन सुलझन























टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें