भूमिका
विद्यालयों में बालकों को शिक्षा के लिए उत्साहित और प्रोत्साहित करने के प्रयास होते रहते हैं और उत्तर प्रदेश राज्य के अमरोहा जनपद में हसनपुर के श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महोदय ने प्रार्थना से पूर्व बालकों के पचास पचास के ग्रुप बनाकर उसको मानसिक रूप से सुदृढ़ करने के योग अभ्यास कराए जाते हैं। यह निर्णय प्रधानाचार्य स्तर से और समस्त अध्यापकों की सहमति से है।
विवरण और प्रदर्शन
शिक्षा के लिए स्वस्थ माहौल बनाने में योग का महत्वपूर्ण योगदान है। शरीर और मन को प्रशिक्षित करने के लिए योग एक प्रभावी साधन है, जो विद्यार्थियों को ध्यान केंद्रित रखने, मानसिक तनाव को कम करने और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ाने में सहायक होता है। नियमित योग अभ्यास से विद्यार्थियों में आत्म-नियंत्रण, स्मरण शक्ति और सीखने की क्षमता में सुधार होता है। इससे न केवल उनके स्वास्थ्य में सुधार होता है बल्कि उन्हें शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मानसिक शांति और संतुलन भी प्राप्त होता है।
प्रधानाचार्य का संदेश
"हम नियोजित तरीके से ऐसे समस्त प्रयास करना चाहते हैं जो बच्चों के मध्य से हर प्रकार की नकारात्मकता को दूर करने में सहायक हों और बालक अपने आप को प्रत्येक प्रकार की बर्डन से स्वतंत्र महसूस कर शिक्षा ग्रहण करें। अभिभावकों का विश्वास हम में है और हम प्रत्येक किस्म का प्रयोग बच्चों की उन्नति के लिए करेंगे।"




















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें