भूमिका
विद्यालयों में ऐसे आयोजन बालकों को प्रक्रिया से अवगत कराने के दृष्टिकोण से किए जाते हैं। ऐसी प्रक्रियाओं के द्वारा चयनित विद्यार्थी प्रक्रिया से अन्यान्य को अवगत कराते हैं जिस से इस प्रक्रिया से संबद्ध समस्त मानव संसाधनों को सुगमता होती है।
विवरण
प्रदीप एवं भंवरलाल का राज्य स्तर के लिए हुआ चयन। सरकारी स्कूल के बाल वैज्ञानिकों के मॉडल बनेंगे देश प्रदेश में मिसाल। जिला स्तरीय विज्ञान मेले में भरथला का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। भरथला के सात बाल वैज्ञानिकों ने जिला स्तरीय मेडल प्राप्त किया। शिक्षा विभाग एवं राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर के निर्देशन में पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी (देवली) में आयोजित हुए टोंक जिला स्तरीय विज्ञान मेला प्रतियोगिता में भरथला के बाल वैज्ञानिकों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। बाल वैज्ञानिकों के दल का प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर, एसडीएमसी के सचिव सीताराम मीणा एवं सभी स्टाफ साथियों द्वारा प्रमाण-पत्र एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर भव्य सम्मान किया गया।l विद्यार्थियों के मोटीवेटर एवं प्रदर्शक विज्ञान के वरिष्ठ अध्यापक चांदमल सेन ने बताया कि स्थानीय विद्यालय से नौ सदस्दयीय ल विज्ञान मेले में गया था इनमें से प्रदीप कुमावत जूनियर वर्ग में और भंवरलाल बैरवा सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है l भंवरलाल बैरवा द्वारा बनाई गई मिसाइल सभी दर्शकों के लिए अत्यंत मोहक एवं आकर्षण का केंद्र रही। खुशी राजावत और रोहित गुर्जर ने स्वच्छता और आधुनिक परिवहन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।l प्रिंस मीणा ने प्राकृतिक खेती, काजल यादव ने जल के शुद्धिकरण और शुभम वैष्णव ने आपदा प्रबंधन में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। ग्राम पंचायत भरथला के अधीनस्थ विद्यालयों का विज्ञान मेला प्रतिवर्ष आयोजित होता रहा है जिसके परिणामस्वरूप राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जीवली से भी तीन विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान और एक विद्यार्थी द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया।
प्रधानाचार्य का संबोधन
इस अवसर पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य एवं पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गिरिराज प्रसाद गुर्जर ने कहा कि "विज्ञान मेले से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि एवं जिज्ञासा जाग्रत होती है। विज्ञान मेले एवं प्रदर्शनी से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, प्रकृति एवं अपने आसपास वैज्ञानिक तथ्यों की खोजबीन, चीजों को विज्ञान के नजरिये से देखने, समझने और चर्चा करने का अवसर प्राप्त होता है। ग्राम पंचायत भरथला में पिछले पांच वर्षों से लगातार पंचायत स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन किया जाता रहा है। जो विद्यार्थियों में स्वयं करके सीखने विज्ञान के प्रति रुचि जाग्रत करने का महत्वपूर्ण कारक सिद्ध हुआ है। लगातार यहां के विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में हिस्सा लेते रहे हैं। मॉडल बनाने प्रदर्शनी में विचार व्यक्त करने हेतु तैयार करने में विज्ञान के वरिष्ठ अध्यापक श्री चांदमल सेन का बहुत महत्वपूर्ण स्थान रहा है।"
चित्रों का झरोखा






बेहतरीन उपलब्धि
जवाब देंहटाएं