भूमिका
विश्व भर में विद्यार्थी वर्ग को विविध गतिविधियों में संलिप्त करके उनको भावी जीवन की विविध प्रकृति की चुनौतियों से जूझने के लिए तैयार किया जाता है और इन गतिविधियों मेंं समर्पित भाव से प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थी शिक्षा उपरांत उसको जीवन में आत्मसात करके जीवन को अपने तरीके से जीने के लिए अत्यंत सरल और सुगम पाते हैं।
विवरण
चौथी राजस्थान राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन पटेल स्टेडियम, अजमेर में दिनांक 12 से 13 अक्टूबर 2024 को किया गया। इसमें राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जीवली के तीन बालकों ने अलग-अलग पदक प्राप्त कर विद्यालय सहित गांव का भी नाम रोशन किया। विद्यालय के शिक्षक टीकाराम राजवंशी ने बताया कि बीपीएड प्रशिक्षणार्थी दयाराम बैरवा के सान्निध्य में विद्यालय के आशीषराज बैरवा व विराट बैरवा ने सिल्वर मेडल तथा सुनील बैरवा ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय पहुंचने पर सभी स्टाफ साथियों, एसएमसी सदस्य एवं ग्रामीणों ने बालकों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान अन्तर्राष्ट्रीय ग्रेपलिंग खिलाड़ी व शारीरिक शिक्षक खुशीराम जी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से बालकों में खेल के प्रति रुचि उत्पन्न होती है। उन्होंने बालकों को प्रोत्साहित करते हुए ग्रेपलिंग सहित अन्य खेलों को जानकारी बालकों को दी। संस्था प्रधान हेमलता विजयवर्गीय ने कहा कि इस प्रकार की ओपन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर बालक खेल क्षेत्र में अपने कैरियर का निर्माण कर सकते हैं। इस दौरान विद्यालय के सुरज्ञान गुर्जर, उम्मेद सिंह गुर्जर, रमेश चन्द्र पुजारी ,देवनारायण यादव, मीनाक्षी रोलानिया सहित स्टॉफ साथी एवं बालक बालिकाएं उपस्थित थे।
चित्रावली







टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें