टोंक। राजकीय महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में शुक्रवार को वन्यजीव संरक्षण पर कार्यशाला व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। वन विभाग, श्री दादू पर्यावरण संस्थान और कल्पतरु प्रोजेक्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वन्यजीव संरक्षण पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का पुरस्कार वितरण कर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम संयोजक उपवन संरक्षक मरिय शाइन ए ने बताया कि समारोह की प्रथम श्रेणी में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो उत्तरी क्षेत्र के सहायक निदेशक (डब्ल्यूसीसीबी) माधवन ए, द्वितीय श्रेणी में कोटा तृतीय श्रेणी, सहायक वनपाल प्रेमकंवर और तृतीय श्रेणी में महावीर विश्नोई को प्रंशसा-पत्र मोमेंटो और क्रमशः 7000, 5000-5000 हजार रुपए की नकद राशि प्रदान की गई। वही समारोह में जिला स्तर पर पुरस्कार विजेता शिवराम कुर्मी, मनोज तिवारी, राजकुमार कंजर, मुकेश चौधरी, आशीष चौधरी, हरपाल चौधरी, को पर्यावरण संरक्षण कार्य करने पर वन विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। सीईओ जिला परिषद, टोंक परशुराम धानका, कल्पतरु पावर प्रोजेक्ट इंटरनेशनल लिमिटेड बायोमास के उपाध्यक्ष आनन्द चोपडा, देवेन्द्र भारद्वाज, जयराम पाण्डेय, उपवन संरक्षक टॉक मरिय शाइन ए, प्राचार्य लोकेश शर्मा आदि ने राज्य व जिला स्तर पर सम्मानित लोगों को पुरस्कृत किया। वन्यजीव व पर्यावरण सरंक्षण को लेकर प्रेरित किया। साहित्य मंच टोडारायसिंह की ओर से वन्यजीव सप्ताह के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित वन्यजीव संरक्षण पर पोस्टर व निबन्ध प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को भी पुरस्कार दिए गए।
सूचना स्रोत
शिवराज जी कुर्मी
साभार
दैनिक भास्कर
प्रस्तुति









टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें