सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धनसिंह कोतवाल को 'भारत रत्न' दिया जाए


भूमिका

धन सिंह कोतवाल का स्मरण एक संकल्पित स्वतंत्रता सेनानी के रूप में किया जाता है तो अखिल भारतीय गुर्जर सभा ने क्रांतिधरा मेरठ में अपने एक सौ पंद्रहवें अधिवेशन में यह मांग रखी कि धन सिंह कोतवाल को भारत रत्न से नवाजा जाए।

कार्यक्रम विवरण

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय प्रांगण स्थित सरदार सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का एक सौ पंद्रहवां अधिवेशन और सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की एक सौ उनंचासवीं जयंती पर विशाल स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन हुआ। 

संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनय प्रधान ने अवगत कराया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री (श्रम एवं रोजगार तथा युवा व खेल) श्री मनसुख मांडविया जी रहे।

विश्वविद्यालय प्रांगण स्थित धन सिंह कोतवाल और चौधरी चरण सिंह जी प्रतिमा पर माल्यार्पण से कार्यक्रम आरंभ हुआ।

              मंत्री महोदय शहीद की प्रतिमा की ओर जाते हुए

कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यशवीर सिंह जी (पूर्व चेयरमैन खादी ग्रामोद्योग) ने की  तथा सभा में सभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरीशचंद्र भाटी जी ने 'कोतवाल धन सिंह जी को भारत रत्न दिया जाना चाहिए' , का प्रस्ताव रखा जो सर्वसम्मति से पारित हुआ।

आज के अति विशिष्ट कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री सोमेंद्र तोमर जी (मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार), श्री राजेश नागर जी (मंत्री हरियाणा सरकार) मौजूद रहे।

सभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनय प्रधान ने बताया कि आज सभा की तरफ से श्री हरीशपाल जी (पूर्व सांसद) और श्री वीरेंद्र सिंह जी (सदस्य विधान परिषद) और पूर्व मंत्री को उनके समाज के लिये किये गये योगदान के लिये सम्मानित किया गया।

माननीय मंत्री मनसुखभाई मांडवीया जी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं गौरवांवित हूं कि मेरे समाज ने आज मुझे यहां बुलाकर मेरा मान बढ़ाया और उन्होंने धन सिंह कोतवाल जी को भारत रत्न दिये जाने की वकालत की।

इस अवसर पर गुर्जर समाज के विधायक और मंत्रीगण एवं पूर्व विधायकगण, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी और विभिन्न चौदह प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी और समाज के प्रतिष्ठित नेताओं और सरदार पटेल के अनुयायियों ने भाग लिया ।

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा अयोजित 'गुर्जर स्वाभिमान सम्मेलन' में रामकेश चपराना जी (राष्ट्रीय महासचिव), बबीता गुर्जर जी, सुरेन्द्र नागर जी , बाबू सिंह आर्य जी राष्ट्रीय सचिव, के पी मावई , सचिन अम्बावत (प्रदेश अध्यक्ष युवा), प्रदीप गुर्जर जी पावटी (प्रदेश महासचिव), नवाब लखवाया जी (प्रदेश सचिव); सुभाष गुर्जर जी (राष्ट्रीय सचिव), मनोज चपराना जी (जिला अध्यक्ष), विजय धामा (युवा प्रदेश अध्यक्ष), रोहित डॉयल (युवा जिला अध्यक्ष) अपने साथियों सहित प्रोग्राम में मौजूद रहे।

चित्रदीर्घा








टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मां की गोद से ऊंचाइयों तक — गिरिराज की आत्मकथा"

  मां की गोद से ऊंचाइयों तक  गिरिराज की आत्मकथा "मां की ही वह गोद है, जहां मानवता पले, अगर कहीं है जन्नत तो उसके आंचल के तले..."   यह पंक्ति मेरे जीवन का सार है — मेरी प्रेरणा, मेरा विश्वास और मेरी दिशा।   जब मैं पांच साल का था, तभी पिता जी — भंवरलाल गुर्जर — हमें छोड़कर चले गए। मां, मोती देवी, उस समय केवल 26 वर्ष की थीं। उस उम्र में जब जीवन शुरू होता है, उन्होंने अपना पूरा जीवन मेरे भविष्य के नाम कर दिया। मजदूरी करते हुए उन्होंने न केवल मुझे पाला, बल्कि यह यकीन भी दिलाया कि शिक्षा ही वह कुंजी है जो हर ताला खोल सकती है।   मां कहा करती थीं — "बेटा, गरीबी इंसान की हालत बदल सकती है, इरादा नहीं। मेहनत और ईमानदारी ही सबसे बड़ी पूंजी है।"  यह वाक्य मेरे जीवन का संबल बन गया।   लुहारा के सरकारी विद्यालय से मैंने पहली से आठवीं तक की पढ़ाई की। माध्यमिक शिक्षा मुंडिया से और उच्च माध्यमिक निवाई के राजकीय विद्यालय से प्राप्त की — जहां से मैंने 1994–95 में 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। आगे की पढ़ाई जयपुर के राजस्थान कॉलेज से की, जहां 1...

દીપક પંડ્યા (ગાંધીનગર) - Updated 04.06.2026

મારી ભાવયાત્રા 64 નમસ્કાર … સ્નેહવંદન ! માનવ જીવનની આખીય દોડ પાછળ જો કોઈ એક જ આકાંક્ષા છુપાયેલી હોય, તો તે છે 'ખુશી'. સવારથી સાંજ સુધી માણસ જે કંઈ પણ કરે છે—પૈસા કમાય છે, સત્તા મેળવે છે, સંબંધો બાંધે છે—એ બધાની પાછળનો અંતિમ ઉદ્દેશ્ય માત્રને માત્ર સુખ અને આનંદની પ્રાપ્તિ જ હોય છે. પરંતુ આજના ભૌતિકવાદી યુગમાં માણસ ખુશીની વ્યાખ્યા ભૂલી ગયો છે. તે વિચારે છે કે મેળવવામાં, સંગ્રહ કરવામાં કે અન્ય પાસે અપેક્ષા રાખવામાં ખુશી છે. પણ સત્ય એનાથી તદ્દન વિપરીત છે. સાચી ખુશી આપવામાં છે, લેવા કે માંગવામાં નથી. આ સૃષ્ટિનો અપરંપાર નિયમ છે કે ખુશીની આપણે જેટલી લહાણી કરીશું, તેટલી જ તે આપણી પાસે વ્યાજ સાથે પાછી આવશે. જરા ઊંડાણથી વિચારીએ તો સમજાશે કે 'લેવું' અને 'માંગવું' એ ભિખારીપણું છે, જ્યારે 'આપવું' એ ખુદ અમીરી છે. જ્યારે આપણે કોઈની પાસે કંઈક માંગીએ છીએ, પછી ભલે તે વસ્તુ હોય, પ્રેમ હોય કે આદર હોય, ત્યારે આપણે આપણી જાતને ખાલી અનુભવીએ છીએ. માંગવામાં હંમેશા અપેક્ષા અને પરવશતા હોય છે. અને જ્યાં અપેક્ષાઓનો પહાડ હોય, ત્યાં ક્યારેય સાચો આનંદ હોઈ શકે નહીં. કારણ કે અપેક્ષા હંમેશા...

मन की बातें भाव भरी

🙏🌹🌹❤️❤️🙏 शुभ प्रभात जी🙏🌹❤️🙏 आपका दिन मंगलमय हो। ईश्वर आपकी हर मंगलकामना पूर्ण करें— वह जो हारे का सहारा है, जो टिमटिमाता जुगनू भी है और अथाह ऊर्जा से भरा तारा भी। जो घोर तिमिर में प्रकाश बनकर उभरता है, और उजाले में भी दिन को बहार देता है। वह जो आकार–निराकार दोनों रूपों में दुष्टों का संहारक है, जो दिशाहीन के लिए दिशासूचक यंत्र का पारा बन जाता है। जो निर्धन के दुःख–दरिद्रता का अंत है, और धनी के लिए पौ-बराहा। जिसके हम भी हैं और जो हमारा भी है। जो भूखे के लिए अन्न है और पशुओं के लिए चारा, जो पत्थर, पहाड़ और समूची धरा का आधार है। 🌹 वह सबका भला करें🌹 🙏🌹🌹❤️❤️🙏 आज का विचार मेरी पुस्तक “हृदय उद्गार” से एक कविता — सर्व धर्म समभाव छिन्न-भिन्न सा हृदय मेरा, मन में तूफानी कोलाहल है। सभ्यता के शिखर पर पहुँचकर, धर्म बना क्यों क्रूर दावानल है? भूमि वही, आकाश वही, तुझमें वही, मुझमें वही। एक-सा ही सबका आंचल है, धरती माँ का पावन आँचल है। रक्त-कोष में बहता एक ही बल है, कहीं केसरिया, कहीं हरित दल है। आब पियो या पानी पियो, जल तो आखिर एक ही जल है। यह कैसा आया भेद-रूपी पल है? भिन्न-भिन्न नामों म...