भूमिका
जीवन में हर्ष, उल्लास और प्रसन्नता के भाव को महसूस करने और कराने के लिए किसी गतिविधि की कल्पना करके उसको अंजाम देना कोई सरल कार्य नहीं लेकिन ऐसे आयोजन करके एक सामान्य गतिविधि को भी अत्यंत महत्वपूर्ण और अर्थपूर्ण बनाया जा सकना संभव है जो इस समाचार को पढ़कर समझा जा सकता है। यह समाचार बहुत से संदेश स्पष्ट देता है।
विवरण
हस्तिनापुर (मेरठ)। कस्बे के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में धनसिंह कोतवाल दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें लगभग साठ धावकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के विजेता बरेली के यूनुस को मुख्य अतिथि ने बाइक देकर पुरस्कृत किया।
हस्तिनापुर में धन सिंह कोतवाल दौड़ प्रतियोगिता में सोलह सौ मीटर की दौड़ में मेरठ सहित बिजनौर, बागपत, शामली, गाजियाबाद, आगरा, बुलंदशहर व बरेली आदि के लगभग साठ धावकों ने भाग लिया। पहले दो चरणों में प्राथमिक दौड़ हुई जिसको सफलतापूर्वक पूर्ण कर लेने वाले धावक ही फाइनल दौड़ में शामिल हुए।
इस स्पर्धा के कोच जोनी विधूडी ने बताया कि फाइनल दौड़ में बरेली के यूनुस ने प्रथम, आकाश कसाना नोएडा ने द्वितीय, अश्विनी अलीगढ़ ने तृतीय व गणेशपुर हस्तिनापुर के परवेश ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में बाइक, द्वितीय पुरस्कार के रूप में फ्रिज, तृतीय पुरस्कार के रूप में में एलईडी टीवी व चतुर्थ पुरस्कार के रूप में साइकिल भेंट की गई। मुख्य व विशिष्ट अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले यूनुस को पुरस्कार स्वरूप बाइक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम.एल.सी. वीरेंद्र सिंह ने भेंट की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधान परिषद के सदस्य वीरेंद्र सिंह ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि
"देहात में बहुत प्रतिभाएं छिपी हुई हैं।"
ब्लाक प्रमुख नितिन पोसवाल ने कहा कि धनसिंह कोतवाल ने पूरे देश के लिए बलिदान किया है। इस अवसर पर विनोद भाटी, सतीश, अविनाश, शुभम लोइया, पुनीत पाली, अर्षित गुर्जर आदि उपस्थित रहे।
समाचार साभार
संवाद न्यूज़ एजेंसी



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें