तृतीय संगोष्ठी
गुर्जर समाज में 'विवाह के टूटने के कारण व समाधान' विषय पर 'गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट' के तत्वावधान में आज दिनांक 27 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से सायं 5 बजे तक गुर्जर भवन फ़रीदाबाद में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सैकड़ों प्रबुद्ध बुद्धिजीवी वर्ग ने भाग लिया।
इस संगोष्ठी में विवाह संबंधों में बिखराव के कारण एवं समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि पवित्र विवाह को टूटने से बचाने के लिए गाँव स्तर पर पंचायती तौर पर पूरे प्रयास करने होंगे। चूँकि यह समस्या अब धीरे-धीरे बढ़ रही है। अतः इसका समाधान तलाश करना आवश्यक हो गया है। यह तभी संभव है जब इस कार्य में बुजुर्गों के साथ साथ युवा वर्ग भी शामिल हो।
गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट इस विषय पर अभी तक दो संगोष्ठियों कर चुका है। इनमें पहली 18 अगस्त को इंदिरा गांधी कला केंद्र, नोएडा उत्तर प्रदेश में और दूसरी 14 सितंबर को पटेल सांस्कृतिक शोध संस्थान नॉलेज पार्क 1, ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश में हो चुकी हैं और तीसरी संगोष्ठी 27 अक्तूबर को गुर्जर भवन फ़रीदाबाद में आयोजित की गई।
गुर्जर भवन के अध्यक्ष और कार्यक्रम के संचालक श्रीमान जगवीर नागर ने बताया कि गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट की यह बहुत अच्छी पहल है जिसे सभी का समर्थन है और हम सब ही इस समस्या के समाधान के लिए कृतसंकल्पित हैं।
गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमान दिवाकर बिधूडी ने बताया कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के समस्त जनपदों में संगोष्ठी करने के उपरांत एक बड़ी सभा दिल्ली में की जाएगी जिसमें दिल्ली व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लाखों लोग सभा में सम्मिलित होकर इस समस्या पर अपना निर्णय लेंगे।
'गुर्जर अधिवक्ता परिचर्चा' कार्यक्रम के संयोजक श्रीमान ज्ञानेन्द्र अवाना रिटायर्ड IPS दिल्ली पुलिस ने बताया कि ऐसी सभाएँ कुल दस की जाएँगी जिनके माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाएगा और हम पंचायत स्तर पर ही समस्या का निवारण खोजने में कामयाब हो सकेंगे।
चित्रों का झरोखा














































टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें