भूमिका
सृष्टि की अद्वितीय मानव संपदाओं का स्मरण करने के विविध तरीके हैं। और! सभी लोग एक ही प्रकृति के कार्यक्रमों में विविधता पैदा करने के आकांक्षी रहते हैं। जनपद स्तर के एक ऐसे ही कार्यक्रम का विवरण यहां पर दिया जा रहा है।
कार्यक्रम विवरण
राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया और पूर्ण उत्साह के साथ मनाई गई भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती तथा लौह पुरुष को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया नमन।
नगर के राजकीय सम्प्रेक्षण ग्रह (किशोर), आर्यपुरी, मुज़फ्फरनगर में निरुद्ध किशोरों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा हेतु डॉ. राजीव कुमार द्वारा शपथ दिलाई गई। उत्तर प्रदेश शासन के आदेश, जिलाधिकारी महोदय श्री उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री संदीप भागिया एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन महोदय श्री नरेंद्र बहादुर सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए शपथ ग्रहण समारोह एवं लौह पुरुष को श्रद्धा सुमन अर्पित करने संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि श्री प्रवेंद्र दहिया (अध्यक्ष, मेरा वजूद फाउंडेशन) की गरिमामयी उपस्थिति रही। उक्त कार्यकम का आयोजन प्रबन्धन समिति सदस्य डा. राजीव कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रभारी मोहित कुमार द्वारा की गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप कुमार, विपिन कुमार एवं मोहम्मद आरिफ (सामाजिक कार्यकर्ता) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सूचना स्रोत
श्री प्रवेंद्र दहिया जी
प्रस्तुति




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें