भूमिका
नई दिल्ली के तैमूर नगर में एक नये पुस्तक बैंक का कल उद्घाटन हुआ। इसका उद्देश्य छात्रों को शिक्षण सामग्री सुलभ कराना है, ताकि आर्थिक कठिनाइयों के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। इस पुस्तक बैंक में विभिन्न विषयों की पाठ्यपुस्तकें और संदर्भ सामग्री उपलब्ध कराई गई है। यह विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी होगा जो पुस्तक खरीदने में असमर्थ हैं।
विवरण
आज देश की राजधानी नई दिल्ली के तैमूर नगर गांव में आज 'उम्मीद' संस्था ने अपना एक और नया नि:शुल्क पुस्तक बैंक ओपन किया। इस शुभ अवसर पर समस्त गांववासी उपस्थित रहे। तैमूर नगर में नि:शुल्क पुस्तक बैंक खुलने से समस्त गांववासियों में खुशी की लहर व्याप्त है जिससे सभी बच्चों को किताबें मिल
ने से शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांति लाने का आयाम प्रदान करेगा । उम्मीद संस्था एक सामाजिक संस्था है जो निशुल्क पुस्तक बैंक के द्वारा बच्चों को पुस्तकें उपलब्ध कराता है । इस शुभ अवसर पर मास्टर ब्रह्म सिंह नागर जी, डॉ देविंद्र सिंह नागर,मास्टर रामकुमार लोहिया जी, श्री प्रदीप लोहिया जी ,राजवीर कपासिया जी, संजय लोहिया जी,रघुवीर कपासिया जी, दिनेश कपासिया जी और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल बैसला जी, श्री चन्द्र भान यादव मीडिया प्रभारी जी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ग्राम वासियों ने सभी अतिथियों को अंगदान पहनाकर स्वागत किया और उम्मीद संस्था निशुल्क पुस्तक बैंक के द्वारा किए जा रही कार्यों की प्रशंसा की । उम्मीद संस्था तैमूर नगर गांव में हर घर बच्चों को किताब पहुंचने का काम करेगी जिससे शिक्षा के क्षेत्र में बच्चे नयी क्रांति लाने का काम करेंगे।















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें