"वस्तु नहीं महिलाएं, वे भी इंसान हैं!" महिला हितैषी गैर-सरकारी संस्था 'जन चेतना जागरण फाउंडेशन' का उद्घोष
एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) की शुरुआत समाज में किसी विशेष समस्या के समाधान के उद्देश्य से की जाती है। इसे शुरू करने के लिए सबसे पहले संगठन के उद्देश्य और मिशन को स्पष्ट रूप से परिभाषित करना होता है। इसके बाद, रजिस्ट्रेशन के लिए उपयुक्त कानून (जैसे सोसाइटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट, ट्रस्ट एक्ट, या कंपनीज एक्ट) के तहत पंजीकरण कराना आवश्यक होता है। फंडिंग योजना निर्माण, स्वयंसेवकों और कर्मचारियों की भर्ती, और जागरूकता प्रसरण भी प्रारंभिक चरणों का हिस्सा होते हैं।
कार्यक्रम विवरण
दिनाँक 25-10- 2024 को ग्रेटर नोएडा की नवोदित एन.जी.ओ. 'जन चेतना जागरण फ़ाउण्डेशन' ने अपने उद्देश्यों और भावी कार्यक्रमों की उद्घोषणा के साथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में 'महिलाओं को वस्तु समझना बंद करें' जैसे सामाजिक महत्व के मुद्दे पर एक दिवसीय विचार संगोष्ठी का आयोजन कर संस्था ने अपने मुख्य उद्देश्य की दिशा में जनजागरण का अभियान शुरू किया। सामाजिक-अकादमिक क्षेत्र के इस विचार विमर्श कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय वेदराम भाटी जी ने की। संगोष्ठी विषय का प्रतिपादन जन जागरण फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. सीमा भाटी ने किया! उन्होंने विषय परिचय पर अपना वक्तव्य देते हुए विस्तार से इस गंभीर समस्या पर तथ्यों के साथ सबका ध्यान आकृष्ट किया! विचार विमर्श में विभिन्न शिक्षाविदों व क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं जागरूकता पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्यातिथि श्रीचन्द शर्मा (एम.एल.सी., मेरठ मण्डल) रहे! वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कु० पूनम बिश्नोई (ज़िला क्रीड़ा अध्यक्ष, गाज़ियाबाद), श्रीमती लता देवी (चेयरमैन बिलासपुर) व श्री वेदपाल चपराना जी (ज़िला कमांडेंट होमगार्ड विभाग) ने अपने विचार व्यक्त किये! कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ० राकेश राणा (एम.एम.एच. कॉलेज, ग़ाज़ियाबाद) ने विषय पर विस्तार से अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया! वही डॉ० सुजीत पायला (राजकीय डिग्री कॉलेज, रबूपुरा) आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर फ़ाउण्डेशन की अध्यक्षा डॉ० सीमा चौधरी, महाविद्यालय की प्राचार्या एवं चेयर पर्सन डॉ० निधि शुक्ला, बालिका कॉलेज की प्राचार्या डॉ० दीपिका मेहरा, वरिष्ठ प्रवक्तागण डॉ० भूपेन्द्र बैसोया, डॉ० सुनील यादव, डॉ० देवेन्द्र भारद्वाज व अन्य सभी प्रवक्तागण तथा अन्य कर्मचारीगण व छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।
चित्रदीर्घा





















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें