भूमिका
विद्यालयी बालकों की अनूठी उपलब्धि जिसने उनको सफल किया तो शिक्षकों को विस्मित। सबको मिली सराहना। यह पल प्रेरकीय रहा।
कार्यक्रम विवरण
पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में आयोजित हुए जिला स्तरीय विज्ञान मेले में जीवली के बाल वैज्ञानिकों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है।
विद्यालय के शिक्षक टीकाराम राजवंशी ने बताया कि विज्ञान शिक्षक सुरज्ञान गुर्जर के मार्गदर्शन में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जीवली के बाल वैज्ञानिक अयन गुर्जर ने परिवहन एवं संचार, ललित कुमार मीणा ने दिव्यांगों के लिए उपयोगी मॉडल तथा दिलीप बैरवा ने आपदा प्रबंधन का मॉडल निर्माण कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही विजेन्द्र बैरवा को तृतीय स्थान मिला है। सभी बालकों का विद्यालय परिवार की तरफ से स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
संस्था प्रधान हेमलता विजयवर्गीय ने कहा कि विगत पाँच वर्षों से विज्ञान शिक्षक के मार्गदर्शन में विद्यालय के बालकों ने राज्य स्तर तक अपना प्रदर्शन किया है। प्रथम स्थान प्राप्त तीनों बालक राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में टोंक जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय की इस उपलब्धि पर पीईईओ गिरिराज प्रसाद गुर्जर, कैलाश चन्द यादव, देवनारायण यादव, रमेश चन्द पुजारी, पूनम फुलवारिया, उम्मेद सिंह गुर्जर, मीनाक्षी रोलानिया, मंजू गुर्जर सहित एसएमसी सदस्यों व ग्रामवासियों ने हर्ष जताया।
सूचना स्रोत
श्री टीकाराम जी
प्रस्तुति


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें