भूमिका
दीपावली पर्व की भारत भर में बहुत महत्ता है और यह हर्ष और उल्लास का पर्व है तो इसकी महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए ही मुजफ्फरनगर के जड़ौदा ग्राम स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज के सभागार में दिनांक 29.10.2024, दिन मंगलवार को बालकों की शिल्प सृजनात्मकता को ध्यान में रखकर दीपावली रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका पूर्ण विवरण यहां पर सुलभ कराया जा रहा है।
स्पर्धा से पूर्व प्रधानाचार्य का संदेश
"बालको! शिल्प सृजनात्मकता हमारी संस्कृति और भावनाओं का सजीव प्रतिबिंब है। यह न केवल हाथों की कुशलता को दर्शाती है, अपितु मन की कल्पनाओं को भी आकार देता है। जब हम किसी वस्तु का निर्माण अपने रचनात्मक दृष्टिकोण से करते हैं, तो उसमें हमारी सोच, परंपराएँ और आत्मीयता जुड़ती हैं।
शिल्प कला हमें सिखाती है कि साधारण चीज़ों में भी सौंदर्य छिपा होता है और कैसे मेहनत व समर्पण से साधारण को असाधारण बनाया जा सकता है। सृजनात्मकता के माध्यम से हम नई पहचान बनाते हैं और हर वस्तु में एक कहानी बुनते हैं।
आइए, शिल्प कला को प्रोत्साहन दें और अपनी रचनात्मकता से जीवन में सुंदरता और सार्थकता भरें।"
स्पर्धा का विवरण
आज दिनांक 29.10.2024, दिन मंगलवार को होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर के सभागार में दीपावली रंग भरो प्रतियोगिता हुआ जिसमें कुल जमा चौंसठ विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विद्यार्थियों ने लकडी के कटआउटस पर थाली डेकोरेशन, फ्लावर पॉट पर वाटर कलर के माध्यम से अपने अन्दर छुपी प्रतिभा को सजाया, जिनमें दस विद्यार्थियों के पेन्टिंग, रंगोली और कैंडल स्टैंड चुने गये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रेरक जैन, मिताशी जैन तथा प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने विद्यार्थियों की कलाकृतियों की खूब प्रशंसा की और प्रेरक जैन जी ने बालकों को सृजनात्मक चित्र रचना करने को प्रेरित किया।
दीपावली रंग भरो प्रतियोगिता में अंशिका पाल, अनमोल सैनी, अर्पिता, वेदांशी, पखुडी, वीर, शायान, प्रियांशी, शुभ आदि विद्यार्थियों ने अद्वितीय कौशल का प्रदर्शन अपने प्रतिभाग में किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अमरीश कुमार, नितिन बालियान का सहयोग रहा।
सूचना स्रोत
श्री प्रवेंद्र दहिया जी (प्रधानाचार्य)
प्रस्तुति


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें