भूमिका
साथियो! मैराथन एक लंबी दूरी की दौड़ है, जो धीरज, सहनशक्ति और मानसिक दृढ़ता का परीक्षण करती है। एक सफल मैराथन धावक बनने के लिए अथक प्रयास और समर्पण तथा नियमित प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है, जिसमें धीरे-धीरे दूरी और गति बढ़ाना शामिल है। क्रॉस-ट्रेनिंग भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह विभिन्न मांसपेशियों को मजबूत बनाती है और चोटों को रोकती है। यहां यह भी ध्यान में रखने की जरूरत है कि संतुलित आहार मैराथन धावकों के लिए महत्वपूर्ण है। कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और स्वस्थ वसा का संतुलन ऊर्जा प्रदान करता है और रिकवरी को बढ़ावा देता है। दरअसल मैराथन एक प्रकार की मानसिक चुनौती है जिसमें धावकों को अपने मन को सकारात्मक रखने और नकारात्मक विचारों से लड़ने की आवश्यकता होती है। मैराथन के दौरान अपनी गति को बनाए रखने और बर्नआउट से बचने के लिए एक रणनीति विकसित करना महत्वपूर्ण है। नागेंद्र जैसे एक सफल मैराथन धावक को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित रहने की आवश्यकता होती है। परिवार, दोस्तों और प्रशिक्षकों का समर्थन बहुत महत्वपूर्ण है।
परिचय
साथियो! आइए आज मुलाकात करते हैं एक मैराथन धावक लोनी तहसील निवासी नागेंद्र जी से जिनकी विशेषताओं में सर्वप्रमुख विशेषता उन्हें लंबी दूरी की दौड़ के लिए सक्षम बनाती है। मैराथन धावक नागेंद्र के पास असाधारण शारीरिक धीरज है जो उन्हें लंबे समय तक दौड़ने की अनुमति देता है। मैराथन धावक को मानसिक दृढ़ता की भी आवश्यकता होती है ताकि वह कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ सके। ऐसे व्यक्ति को अपने शरीर को ईंधन देने के लिए पोषण के बारे में अच्छी समझ होनी चाहिए। ऐसे धावक अपने लक्ष्यों को निर्धारित करने और उन तक पहुंचने के लिए समर्पित होते हैं। तो आइए मिलते हैं आज के हमारे अतिथि श्री नागेन्द्र जी से।
बातचीत
प्रश्न १. नागेंद्र जी सर्वप्रथम आप अपने से और परिवार से परिचय कराएं।
उत्तर - "सर, मैं एक साधारण कृषक परिवार से हूं। मेरे अतिरिक्त हमारे परिवार में कोई भी स्पोर्ट्स से जुड़ा नहीं रहा है। मैंने जब से स्पोर्ट्स शुरू किया तब ही से मेरे पिताजी और दादाजी मुझे सपोर्ट करते हैं। मैं इस हेतु अपने प्रशिक्षक कवि सर को भी इसका श्रेय देना चाहूंगा जिन्होंने मुझको मैराथन में तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।"
प्रश्न २. भाई जी खेलों में आपकी रुचि कब से है और मैराथन क्षेत्र को कैरियर रूप में अपनाने का निर्णय आपने किस से प्रभावित होकर लिया?
उत्तर - "सर, पहले मैंने आर्मी की प्रैक्टिस की थी उसमें मैं हाइट में निकाल दिया था। उसके बाद मैंने मैराथन दौड़ की प्रैक्टिस करी अपने कोच साहब कवि जी की मदद से, जो मैराथन दौड़ की प्रैक्टिस करते थे और उनके हाथ में इंजरी होने के कारण उन्हें अपना इवेंट छोड़ देना पड़ा था। उन्होंने अपना टेलेंट मेरे अंदर देखकर मुझे मैराथन दौड़ने सुझाव दिया। मैं गुरु जी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं कि उनके परामर्श के अनुसार अभ्यास करके मैं उनकी आशाओं को पूरा सर सका। आज उन्होंने ही मुझे इस लायक बनाया है।"
प्रश्न ३. मैराथन धावक के रूप में आपकी सर्वोत्तम उपलब्धि क्या है?
उत्तर - "मैं मैराथन रेस की प्रैक्टिस 2021 से कर रहा हूं। मुझे लगभग तीन वर्ष हो गए मैराथन की प्रैक्टिस करते। 21.97. किलोमीटर की हाफ मैराथन 42.195 किलोमीटर की दौड़ इवेंट है मेरा।"
प्रश्न ४. भाई जी मैराथन दौड़ में आपके आदर्श कौन हैं और क्यों?
उत्तर - "मैराथन दौड़ में मेरे आदर्श मेरे गुरुजी कवि जी हैं। उनसे प्रेरणा लेकर ही मैंने मैराथन दौड़ शुरू करी थी। वह अपने क्षेत्र के माहिर हैं और मुझ पर भी उन्होंने बहुत मेहनत की है।"
प्रश्न ५. एक आदर्श मैराथन धावक सिद्ध हो जाने के बाद आपका भावी स्वप्न क्या है?
उत्तर - "एक आदर्श मैराथन धावक बनने के लिए मैंने बहुत ज्यादा प्रैक्टिस की है। मैं चाहता हूं कि हमारे क्षेत्र के खिलाड़ी पढ़ाई के साथ-साथ अपने स्पोर्ट्स पर भी ध्यान दें क्योंकि खेलने से मानसिक और सारणिक दोनों का विकास होता है।"
सूचना स्रोत
नागेंद्र जी
प्रस्तुति




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें