भूमिका
पेशे से शिक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार नि:शुल्क पुस्तक बैंक वर्ष 2014 से लगातार चला रहे हैं और लोगों को घर में बच्चों की पुरानी पुस्तकों को रद्दी में न बेचकर नि:शुल्क पुस्तक बैंक में जमा करने के लिए जागरूक कर रहे हैं जिसके परिणामस्वरूप अब तक लगभग 1,20,000 पुरानी पुस्तकें लगभग 15,000 बच्चों के जीवन में शिक्षा का उजियारा कर चुकी हैं। कुछ बच्चों ने तो गौतम बुद्ध नगर जनपद में प्रथम स्थान भी प्राप्त किया है और नब्बे प्रतिशत अंक से अधिक तो सैंकड़ों बच्चे ला चुके हैं।
"यदि हमारे पास पुस्तक नहीं होती है, तो मैं अपनी सैलरी का 10% ऐसे बच्चों की शिक्षा पर खर्च करता हूं और उनकी शिक्षा को पूरी करने का प्रयास करता हूं वर्ष 2022 से हमने लोगों से आग्रह करके लगभग 100 बच्चों को गोद लेने का आग्रह किया है जिसमें काफी लोगों ने जरूरतमंद बच्चों को गोद लेने के लिए आगे आए हैं और उनकी शिक्षा को पूरी करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष उम्मीद संस्था के बैनर तले विभिन्न गांवों तथा समिति में पुस्तक मेले का आयोजन कर जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को बढ़ाने का कार्य हम कर रहे हैं लोगों को प्रेरित करते हैं कि किसी भी खुशी के मौके पर वे जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को पूरी करने के लिए नि:शुल्क पुस्तक बैंक में पुस्तकें दान करें क्योंकि पेपर निर्माण के लिए वृक्षों को काटा जाता है। पुरानी पुस्तकों के सदुपयोग से नि:शुल्क पुस्तक बैंक पर्यावरण संरक्षण करने में भी अहम भूमिका निभा रहा है जो आर्थिक रूप से संपन्न लोग हैं उन्हें जागरूक किया जाता है कि वे नई पुस्तक न खरीदकर हमारे नि:शुल्क पुस्तक बैंक से पुस्तक एक्सचेंज करें जिससे पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका आप भी निभा सकें।"
नि:शुल्क पुस्तक बैंक की विभिन्न शाखाएं देवेंद्र जी ने गौतम बुद्ध नगर में खोल रखी हैं जो सूरजपुर, तिलपता, हबीबपुर, दुजाना, नोएडा (वैस्ट) में हैं। इन शाखाओं पर जागरूक नागरिक पुरानी पुस्तक जमा कर सकते हैं तथा जरूरतमंद बच्चों के लिए नि:शुल्क पुस्तक प्राप्त भी कर सकते हैं। नि:शुल्क पुस्तक बैंक में कार्य करने वाले व्हाट्सएप ग्रुप में लगभग 700 सदस्य हैं जो निरंतर सहयोग कर रहे हैं।
सूचना स्रोत
सामाजिक गुर्जर मासिक पत्रिका
रचयिता
डॉक्टर देवेंद्र कुमार नागर शिक्षाविद एवं समाजसेवी
मोबाइल नंबर (+91) 9818 929 094
प्रस्तुति


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें