सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अतीत से जानें गौरव के पल

भूमिका

उत्तर प्रदेश राज्य के हापुड़ जनपद के काठीखेड़ा गांव की सेनेटरी पैड बनाने वाली निर्माणक इकाई की कार्यिकी और उसके संचालकों के प्रयासों को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री (शॉर्ट सब्जेक्ट कैटेगरी) फिल्म 'पीरियड - एंड ऑफ सेंटेंस' का निर्माण हुआ था, जिसको वर्ष २०१९ में ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। यह फिल्म की निर्माणक इकाई, निर्देशक, वास्तविक कलाकारों और सेनेटरी पैड निर्माणक इकाई सबको अंतराष्ट्रीय ख्याति देने वाली विशेष उपलब्धि थी। इसके प्रत्येक पक्ष से क्योंकि महिलाएं जुड़ी हुई थीं, इसीलिए इसका विवरण दिया जा रहा है।

गौरवानुभूति देने वाली उपलब्धि

इक्यानवाँ ऑस्कर पुरस्कार समारोह भारतीयों के चेहरे पर भी खुशी लेकर आया जब लॉस एंजिलिस में हुए एक आयोजन में उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के काठीखेड़ा की युवतियों की सहभागिता से बनी डॉक्यूमेंट्री 'पीरियड - एंड ऑफ सेंटेंस' को डाक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट श्रेणी के तहत ऑस्कर पुरस्कार से नवाजा गया। भारतीय निर्माता गुनीत मोगा का प्रोडक्शन हाउस 'सिखिया एंटरटेनमेंट' इसका सहनिर्माता है। 'पीरियड - एंड ऑफ सेंटेंस' की निर्माता मेलिसा बर्टन हैं। यह डाक्यूमेंट्री मासिक धर्म से जुड़ी वर्जनाओं के खिलाफ महिलाओं की लड़ाई और पैडमैन के नाम से प्रसिद्ध अरुणाचलम मुरुगनाथम के सस्ते सेनेटरी पैड बनाने और लोगों तक पहुंचाने के प्रयासों को ध्यान में रखकर बनी है और मुख्य रूप से हापुड़ की कुछ युवतियों के संघर्ष पर केंद्रित है। 'एक्शन इंडिया' नामक संस्था विगत पंद्रह वर्ष से भी ज्यादा समय से विभिन्न गांवों में इस दिशा में कार्यरत है। 'पीरियड - एंड ऑफ सेंटेंस' फिल्म का निर्देशन रेका जहताबची ने किया था।


डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट को भी जानें?

ऑस्कर में डॉक्यूमेंट्री अवॉर्ड को दो श्रेणियों डाक्यूमेंट्री फीचर और डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट में बांटा गया है। डाक्यूमेंट्री फीचर में उन डॉक्यूमेंट्री को शामिल किया जाता है जिनकी अवधि चालीस मिनट से अधिक होती है, जबकि डाक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट में उन फिल्मों को जगह मिलती है, जिनकी अवधि सभी क्रेडिट्स को मिलाकर चालीस मिनट या उससे कम होती है।

उल्लास का वातावरण

अवार्ड से प्रसन्न गुनीत मोगा ने इस मौके पर लॉस एंजिलिस के ओकवुड स्कूल से लेकर उत्तर प्रदेश के काठीखेड़ा तक की युवतियों के प्रयासों और मेहनत को पहचानने के लिए अकादमी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने मैलिसा और रेका के साथ साझेदारी को अपने लिए सम्मान बताया। हॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों से सजे ऑस्कर के रेड कार्पेट पर हापुड़ की स्नेह का भी जलवा देखने को मिला।


मेरठ में स्टारकास्ट का अभिनंदन
पल्लवपुरम स्थित जे.एस. एकेडमी में इनके स्वागत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी सूचना निम्न पत्रक द्वारा प्रेषित की गई- 
आदरणीय महोदया सदर नमस्कार,
आपको अवगत कराना है कि शैक्षणिक संस्थान जे. एस. एकेडमी दिनांक ०४.०५.२०१९ को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है जिसका विषय 'बॉडी हाइजीन - हौसलों की उड़ान' है।
वर्ष २०१९ में एक भारतीय मुद्दे को लेकर ऑस्कर अवॉर्ड विजेता एक्शन इंडिया एनजीओ की चेयरमैन गौरी चौधरी और उसकी स्टारकास्ट को आमंत्रित किया गया है जिसमें सम्मिलित होकर प्रतिष्ठित संस्थान की बालिकायें जीवन में सेवा क्षेत्र से अलग अनेक क्षेत्रों का चयन कर सकने में सक्षम हो सकती हैं। यह कार्यक्रम बालिकाओं के भविष्य को संवारने में हर प्रकार से सहायक हो सकता है।

आपकी गरिमामयी उपस्थिति इस कार्यक्रम को गौरवान्वित करेगी। कार्यक्रम का विवरण निम्नानुसार है।

कार्यक्रम स्थल : एम पी एच हॉल, जे. एस. अकादमी, 
समय - प्रातः 11:00-1:30

विशिष्ट अतिथि - श्रीमती सुनीता वर्मा (तत्कालीन मेयर, मेरठ)
अतिथि विशेष - श्रीमती ऋतु दीवान (प्रधानाचार्या, दयावती मोदी स्कूल)
अन्य अतिथि
श्रीमती अनुभूति चौहान (प्रेसिडेंट, क्रिएटिव ग्रुप)
श्रीमती पिंकी राणा (प्रेसिडेंट, राजपूत महासभा)
श्रीमती कृष्णा गर्ग 
(प्रेसिडेंट, संगिनी एकता क्लब)
निवेदक
ज्योत्सना 
(चेयरपर्सन, जे एस अकादमी)

कार्यक्रम का विस्तृत विवरण


बॉडी हाइजीन और कैरियर के प्रति किया जागरूक
मोदीपुरम के पल्लवपुरम फेज प्रथम स्थित जे.एस. एकेडमी में शनिवार को आस्कर अवार्ड से विभूषित वृत्तचित्र 'पीरियड - एंड ऑफ सेन्टेंस' की टीम पहुंची। टीम ने बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक कर विभिन्न उपयोगी जानकारियां दीं। एन.जी.ओ. एक्शन इंडिया की चेयरमैन गौरी चौधरी, सबला कुटीर उद्योग की जनरल सेक्रेटरी सुलेखा, स्टार कास्ट सिंहराज, सुमन और स्नेहा मौजूद रहीं। वहीं, पीरियड से संबंधित कुटीर उद्योग में तैयार किए जाने वाले सामान की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्या डॉ. रितु दीवान ने सिंहराज, सुमन, स्नेहा तथा देशराज सिंह आदि को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सबला समिति महिला उद्योग के चेयरमैन, उन्नति संस्था के सत्यवीर सिंह, जे.एस. एकेडमी ग्रुप के चेयरमैन सुभाष गुर्जर, ज्योत्सना , श्वेता वर्मा, नितिन तोमर आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम चित्रों के आलोक में
प्रतीक्षारत 



नागरिक अभिनंदन



विदाई


यह मानपत्र अतिथियों को भेंटस्वरूप दिया।
हौसलों की उड़ान
अपमान सहन करते करते जीवन का ज्ञान मिलेगा।
कभी कल्पना में ना सोचा था इतना सम्मान मिलेगा।।
गौरी जी का था एक एन जी ओ एक्शन इंडिया।
सचमुच सिद्ध हुआ नवजीवन देने वाला।।

उड़ान हौसलों की भरने की जिस क्षण मन में आई।
बिना पंख अंबर में उड़ना थी हमारी भारी कठिनाई।।
पंख लगे तो बढ़ा हौसला रोक सकी ना कोई भी बाधा।
नीड़ छोड़कर उड़ी गगन में पक्का किया इरादा।।

रोक सकीं ना जिन्हें रूढ़ियां घर परिवार गांव के ताने।
जो काम असंभव था उनको ही चलीं संभव बनाने।।
आधी जनसंख्या में केवल महिलाएं आती हैं।
युवा अवस्था आते ही जो नया दर्द पाती हैं।।

इस पीड़ा में पूर्ण स्वच्छता को कैसे अपनाएं?
लिया संकल्प कि वृत्तचित्र से इसको समझाएं।।
लक्ष्य सिद्ध हुआ हौसलों की उड़ान का प्यारा।
सम्मान 'ऑस्कर' से चमका दुनिया में नाम हमारा।।

सौजन्य से - जे एस एकेडमी; अवसर - ०४.०५.२०१९;
रचनाकार - डॉक्टर देशराज सिंह जी;
प्रतिष्ठा में - श्री सिंहराज, सुमन एवं स्नेहा निवासी ग्राम काठीखेड़ा, जनपद हापुड़

सूचना स्रोत
विविध समाचार पत्र और जे एस अकादमी का प्रशासन तंत्र।
प्रस्तुति

यूट्यूब संबंधित वीडियो


























टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मां की गोद से ऊंचाइयों तक — गिरिराज की आत्मकथा"

  मां की गोद से ऊंचाइयों तक  गिरिराज की आत्मकथा "मां की ही वह गोद है, जहां मानवता पले, अगर कहीं है जन्नत तो उसके आंचल के तले..."   यह पंक्ति मेरे जीवन का सार है — मेरी प्रेरणा, मेरा विश्वास और मेरी दिशा।   जब मैं पांच साल का था, तभी पिता जी — भंवरलाल गुर्जर — हमें छोड़कर चले गए। मां, मोती देवी, उस समय केवल 26 वर्ष की थीं। उस उम्र में जब जीवन शुरू होता है, उन्होंने अपना पूरा जीवन मेरे भविष्य के नाम कर दिया। मजदूरी करते हुए उन्होंने न केवल मुझे पाला, बल्कि यह यकीन भी दिलाया कि शिक्षा ही वह कुंजी है जो हर ताला खोल सकती है।   मां कहा करती थीं — "बेटा, गरीबी इंसान की हालत बदल सकती है, इरादा नहीं। मेहनत और ईमानदारी ही सबसे बड़ी पूंजी है।"  यह वाक्य मेरे जीवन का संबल बन गया।   लुहारा के सरकारी विद्यालय से मैंने पहली से आठवीं तक की पढ़ाई की। माध्यमिक शिक्षा मुंडिया से और उच्च माध्यमिक निवाई के राजकीय विद्यालय से प्राप्त की — जहां से मैंने 1994–95 में 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। आगे की पढ़ाई जयपुर के राजस्थान कॉलेज से की, जहां 1...

દીપક પંડ્યા (ગાંધીનગર) - Updated 04.06.2026

મારી ભાવયાત્રા 64 નમસ્કાર … સ્નેહવંદન ! માનવ જીવનની આખીય દોડ પાછળ જો કોઈ એક જ આકાંક્ષા છુપાયેલી હોય, તો તે છે 'ખુશી'. સવારથી સાંજ સુધી માણસ જે કંઈ પણ કરે છે—પૈસા કમાય છે, સત્તા મેળવે છે, સંબંધો બાંધે છે—એ બધાની પાછળનો અંતિમ ઉદ્દેશ્ય માત્રને માત્ર સુખ અને આનંદની પ્રાપ્તિ જ હોય છે. પરંતુ આજના ભૌતિકવાદી યુગમાં માણસ ખુશીની વ્યાખ્યા ભૂલી ગયો છે. તે વિચારે છે કે મેળવવામાં, સંગ્રહ કરવામાં કે અન્ય પાસે અપેક્ષા રાખવામાં ખુશી છે. પણ સત્ય એનાથી તદ્દન વિપરીત છે. સાચી ખુશી આપવામાં છે, લેવા કે માંગવામાં નથી. આ સૃષ્ટિનો અપરંપાર નિયમ છે કે ખુશીની આપણે જેટલી લહાણી કરીશું, તેટલી જ તે આપણી પાસે વ્યાજ સાથે પાછી આવશે. જરા ઊંડાણથી વિચારીએ તો સમજાશે કે 'લેવું' અને 'માંગવું' એ ભિખારીપણું છે, જ્યારે 'આપવું' એ ખુદ અમીરી છે. જ્યારે આપણે કોઈની પાસે કંઈક માંગીએ છીએ, પછી ભલે તે વસ્તુ હોય, પ્રેમ હોય કે આદર હોય, ત્યારે આપણે આપણી જાતને ખાલી અનુભવીએ છીએ. માંગવામાં હંમેશા અપેક્ષા અને પરવશતા હોય છે. અને જ્યાં અપેક્ષાઓનો પહાડ હોય, ત્યાં ક્યારેય સાચો આનંદ હોઈ શકે નહીં. કારણ કે અપેક્ષા હંમેશા...

मन की बातें भाव भरी

🙏🌹🌹❤️❤️🙏 शुभ प्रभात जी🙏🌹❤️🙏 आपका दिन मंगलमय हो। ईश्वर आपकी हर मंगलकामना पूर्ण करें— वह जो हारे का सहारा है, जो टिमटिमाता जुगनू भी है और अथाह ऊर्जा से भरा तारा भी। जो घोर तिमिर में प्रकाश बनकर उभरता है, और उजाले में भी दिन को बहार देता है। वह जो आकार–निराकार दोनों रूपों में दुष्टों का संहारक है, जो दिशाहीन के लिए दिशासूचक यंत्र का पारा बन जाता है। जो निर्धन के दुःख–दरिद्रता का अंत है, और धनी के लिए पौ-बराहा। जिसके हम भी हैं और जो हमारा भी है। जो भूखे के लिए अन्न है और पशुओं के लिए चारा, जो पत्थर, पहाड़ और समूची धरा का आधार है। 🌹 वह सबका भला करें🌹 🙏🌹🌹❤️❤️🙏 आज का विचार मेरी पुस्तक “हृदय उद्गार” से एक कविता — सर्व धर्म समभाव छिन्न-भिन्न सा हृदय मेरा, मन में तूफानी कोलाहल है। सभ्यता के शिखर पर पहुँचकर, धर्म बना क्यों क्रूर दावानल है? भूमि वही, आकाश वही, तुझमें वही, मुझमें वही। एक-सा ही सबका आंचल है, धरती माँ का पावन आँचल है। रक्त-कोष में बहता एक ही बल है, कहीं केसरिया, कहीं हरित दल है। आब पियो या पानी पियो, जल तो आखिर एक ही जल है। यह कैसा आया भेद-रूपी पल है? भिन्न-भिन्न नामों म...