भूमिका
विगत कुछ दशकों में वैवाहिक मामलों में टूटन को लेकर अप्रत्याशित तेज़ी से पर्याप्त वृद्धि देखी गई है। आधुनिक जीवन शैली, व्यक्तिगत स्वतंत्रता की बढ़ती चाहत, और सामाजिक-सांस्कृतिक परिवर्तनों ने वैवाहिक संबंधों में चुनौतियों को बढ़ावा दिया है। अधिवक्ता (अधिवक्ता या अभिभाषक अथवा वकील से हिंदी में आशय ऐसे व्यक्ति से है जिसको किसी अन्य व्यक्ति की ओर से उसके हेतु या वाद का प्रतिपादन करने का अधिकार प्राप्त हो। अधिवक्ता किसी दूसरे व्यक्ति के स्थान पर दलील प्रस्तुत करता है। इसका प्रयोग मुख्यतः विधान के सन्दर्भ में होता है। यह सर्वविदित है कि अधिकांश लोगों के पास अपनी बात को प्रभावी ढंग से कहने की क्षमता, ज्ञान, कौशल, या भाषा-शक्ति नहीं होती। अधिवक्ता की जरूरत इसी बात को रेखांकित करती है। अन्य बातों के अलावा अधिवक्ता कानूनविद् अर्थात विधि का जानकार होना चाहिये।) परिचर्चा का उद्देश्य तलाक के बढ़ते मामलों के कारणों को समझना और उनके प्रभावी समाधान ढूंढना है।
समीक्षा कम चिकित्सा शिविर
गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट की आम बैठक एवं समीक्षा चर्चा की सूचना….
सभी सम्मानित साथियो को सादर प्रणाम...
साथियो! जैसा कि आप भलीभांति जानते हैं कि गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट के माध्यम से बीते 14 सितंबर को आपके सहयोग से 'द्वितीय गुर्जर अधिवक्ता परिचर्चा' का पटेल लोक सांस्कृतिक शोध संस्थान नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा में बहुत ही सफल और शानदार आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम की समीक्षा बैठक भी है।
गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि आम बैठक में अवश्य सम्मिलित होवें जिससे आगामी आयोजन निर्धारित करने की रूपरेखा सुगमता से प्रारंभ की जा सके।
इसी दिन रविवार 6 अक्टूबर को ही एक मेगा हैल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन किया गया है जिसमें आप विशेषज्ञ डाक्टरों से उपचार टेस्ट करा सकते हैं।
अतः आप सभी को विनम्र भाव से सूचना प्रेषित की जा रही है कि आगामी रविवार, 06 अक्टूबर 2024 को दोपहर बाद 02.00 बजे गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट के मुख्य कार्यालय श्री गंगाबक्श निवास तुगलकाबाद गांव नई दिल्ली पर एक समीक्षा एवम चर्चा बैठक बुलाई गई है।
आप सभी सम्मानित साथियों से विनम्र अनुरोध है कि आप सभी अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज कराएं।
सभी सम्मानित साथी समय का विशेष ध्यान रखें...
धन्यवाद प्रेषित
कार्यालय
गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट
मेगा हेल्थ कैंप
आप सभी का हार्दिक स्वागत है! के भाव के साथ मैक्स अस्पताल के द्वारा मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन श्री गंगाबक्श निवास तुगलकाबाद गांव नई दिल्ली पर प्रातः साढ़े आठ बजे किया गया। आगंतुकों को पहले ही अवगत करा दिया गया था कि अपना आधार कार्ड और पहचान पत्र साथ लाएँ। सीमित स्थान उपलब्ध हैं, अतः 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
इस मेगा चिकित्सा कैंप के निम्न उद्देश्य थे।
* स्थानीय समुदाय के लोगों को मुफ्त चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना।
* जागरूकता बढ़ाना और रोगों की रोकथाम के बारे में शिक्षित करना।
* विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श प्रदान करना।
* निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना।
इस मेगा चिकित्सा ड्राइव में सामान्य प्रकृति के समस्त रोगों पर परामर्श दिया गया। इस ड्राइव का विशेष आकर्षण सुप्रसिद्ध डॉक्टरों द्वारा दिए गए विशेष व्याख्यान थे। इसके माध्यम से चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जागरूकता से उपस्थितजनों को यथासंभव अवगत कराने का प्रयास किया। रोगों के अनुसार निःशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया।
ग्रेटर नोएडा - 14 सितंबर 2024
14 सितंबर को पटेल लोक सांस्कृतिक शोध संस्थान के ऑडिटोरियम में 'गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट' के तत्वावधान में समाज के एक ज्वलंत मुद्दे पर चलाए जा रहे अभियान के रूप में 'गुर्जर अधिवक्ता परिचर्चा' के तहत 'वैवाहिक संबंध विच्छेद के कारण और निवारण' विषय पर #द्वितीय वैचारिक संगोष्ठी# का सफल आयोजन हुआ।
संगोष्ठी में मुख्यतः राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) से लोग शामिल हुए।
समाज के बुद्धिजीवियों ने अलग अलग पैनल बनाकर अलग अलग विषयों पर समस्या से संबंधित अपने विचार बहुत ही सुन्दर ढंग से प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम उपरांत सभी के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।
कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा से पहले 'गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट' के अध्यक्ष एडवोकेट दिवाकर विधूड़ी जी ने कार्यक्रम में शामिल सभी प्रबुद्ध जनों का धन्यवाद करते हुए बताया कि ट्रस्ट द्वारा दिल्ली NCR के प्रत्येक ज़िले में हर माह अलग अलग स्थानों पर सात-आठ ऐसे ही डिबेट आयोजित किए जाएँगे।
चित्रों का झरोखा
गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट द्वारा गुर्जर अधिवक्ता परिचर्चा का आयोजन इंदिरा गांधी कला केंद्र नोएडा सेक्टर 6 मे किया गया। इस कार्यक्रम में विवाह के टूटने व समाधान पर चर्चा की गई। सैंकड़ों की संख्या में समाज के बुद्धिजीवियों ने विचार रखें। यूवा से लेकर बुजुर्ग सभी ने भाग लिया हमारे समाज के एक 95 साल के बुजुर्ग श्री रामेश्वर प्रधान जी को इस सेमिनार का पता चला तो वे भी सम्मिलित हुए और उन्होंने संस्कारों पर अपनी बात कह पूरी सभा को मंत्रमुग्ध कर दिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री दिवाकर बिधूडी गुर्जर का कहना है कि इसी प्रकार 9 सेमिनार किए जाने है। अगला सेमिनार सितंबर माह में आयोजित किया जाएगा और अबकी बार एक अलग अनुठे ढंग से समाज के सामने एक नई प्रस्तुति पेश करेंगे जो समाज में बदलाव के लिए अहम भूमिका निभाएगी। मुहीम की विशेष बात ये रही कि किसी को भी निजी तौर पर आमंत्रित नहीं किया गया बल्कि जिसको इस समस्या से कही पीड़ा है, समाज के लिए कुछ करने के श्रद्धा भाव है वे लोग स्वयं आगे आए और इस मुहिम का हिस्सा बने और कार्यक्रम सफल हुआ। आगे और अन्य सैंकड़ों लोग इसी प्रकार जुड़ेंगे हमें पूर्ण विश्वास है। इस परिचर्चा में सम्मिलित हुए प्रत्येक व्यक्ति का हम सम्मान के साथ धन्यवाद व्यक्त करते हैं। गुर्जर आर्ट एंड कलर ट्रस्ट की टीम से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति जिस ने इस परिचर्चा रूपी यज्ञ में अपनी आहुति दी है चाहे उनका योगदान किसी भी तरीके से हो हम उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। हमारे ट्रस्ट के द्वारा समाज में बदलाव की भूमिका में मुख्य रूप से अपने कर्तव्य का निर्वहन करते रहेंगे, और आगे भी हमारे प्रयास अनवरत जारी रहेंगे।
सामाजिक गुर्जर पत्रिका से साभार
सुझाव


























































































































































टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें