भूमिका
दोस्तो! शिक्षा सर्वोत्तम नवाचारी पेशा है जिसके प्रति समर्पण का अर्थ है नि:स्वार्थ रूप से ज्ञान का प्रसार करना, छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास करना, और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए उनका मार्गदर्शन करना। एक शिक्षक का कर्तव्य न केवल पाठ्यक्रम पढ़ाना है, बल्कि बच्चों में जिज्ञासा, रचनात्मकता और नैतिक मूल्यों को विकसित करना भी है। शिक्षण केवल पेशा मात्र नहीं, बल्कि समाज निर्माण की जिम्मेदारी है, जहाँ शिक्षक अपने छात्रों को जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने के लिए तैयार करते हैं।
विवरण
शिक्षिका शालिनी जी प्रशंसा की पात्र हैं, क्योंकि वो बालकों को समझाने की प्रत्येक एप्रोच पर काम करने के लिए तत्पर रहती हैं। वे एक समर्पित और नवाचार-प्रधान शिक्षक हैं, जो बच्चों की शिक्षा को एक बहुआयामी दृष्टिकोण से सशक्त बनाने में विश्वास रखती हैं। उनका उद्देश्य केवल मात्र पाठ्यपुस्तकों तक सीमित रह जाना नहीं है, बल्कि बच्चों को व्यावहारिक जीवन के अनुभव, रचनात्मक सोच और कौशल-आधारित शिक्षा से भी जोड़ना भी है।
वे सीखने को मजेदार, रोचक और इंटरैक्टिव बनाने के लिए नवीनतम तकनीकों, खेलों, गतिविधियों और कला का उपयोग करती हैं, ताकि बच्चे केवल रटने के बजाय सीखने का आनंद लें और उसे जीवन में आत्मसात कर सकें। उनका मानना है कि सृष्टि में प्रत्येक बच्चा अलग है, इसलिए उसकी रुचियों और क्षमताओं के अनुसार उसको उत्साहित एवं प्रोत्साहित किया जाना जरूरी है।
शिक्षिका शालिनी चौहान का लक्ष्य है कि बच्चे न केवल शिक्षा अर्जित करें, बल्कि नैतिक मूल्यों और समग्र विकास की ओर भी अग्रसर हों। उनके नवीनतम प्रयास देखिए तो जरा वे आपको निश्चय ही आश्चर्यचकित करेंगे।
उनकी कल्पनाएं
स्व-चित्रांकित कहानियां















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें