भूमिका
ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय की स्थापना दिवस के अवसर पर, विद्यालय के द्वारा एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के द्वारा सभी शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों समेत दस वर्ष से अधिक पुराने सहयोगियों को सम्मानित किया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और विद्यालय की यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ावों को दर्शाते हुए एक वृत्तचित्र भी दिखाया गया। इस प्रकार का आयोजन न केवल शिक्षा के प्रति समर्पण को उजागर करता है, बल्कि पुराने सहयोगियों की निरंतर सेवाओं को मान्यता देकर उन्हें प्रेरित भी करता है।
कार्यक्रम विवरण
दस से तीस वर्षों तक से कार्यरत कर्मचारी हुए सम्मानित
देहरादून 7, सितंबर। ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में बत्तीसवें स्थापना दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया गया। ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने विश्वविद्यालय को सफलता की ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राफिक एरा के कन्वेंशन सेंटर में सिल्वर जुबली ऐनीवर्सरी समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य समारोह में ग्राफिक एरा के साथ शुरुआत से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, पूर्व कर्मचारियों व ग्राफिक एरा के साथ प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ी कई प्रख्यात हस्तियों को स्मृति चिन्ह व उपहार देकर सम्मानित किया गया। ग्राफिक एरा के मुख्य संरक्षक श्री आर. सी. घनशाला और ग्राफिक एरा एजुकेशनल सोसाइटी की अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी घनशाला को भी ग्राफिक एरा की सफलता में अटूट योगदान देने के लिए उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। समारोह में ग्राफिक एरा में पच्चीस वर्षों से अधिक से कार्यरत पीआरओ पी.सी. बड़थ्वाल, अटेंडेंट प्रवीण कुमार, ग्राफिक डिजाइनर अरविंद पुजारी, डिप्टी रजिस्ट्रार अनिल कुमार चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डी.एस. रावत, सुपरवाइजर साकेत चतुर्वेदी, लाइब्रेरियन दीपक सिंह रावत, ड्राइवर मकसूद आलम, मैस इन्चार्ज गोविन्द प्रसाद चन्द्रा, मैस कर्मचारी देवेन्दर प्रसाद काला को सम्मानित किया गया।
सम्मान पाने वालों में नवीन गुप्ता, सतीश शर्मा, वरुण अग्रवाल, कर्नल अनिल नायर, प्रशान्त अरोड़ा, अमरीश कुमार शर्मा, गिनी वासुदेवा,
शालिनी बत्रा, ऋतु वासन, अनुज पंवार, शिखा, अनुराग गोयल, हितेन्द्र सक्सेना, प्रो. एस. आर. खंडूजा, हरजीत सिंह, जितेंद्र सिंह भी शामिल हैं। समारोह में डा. घनशाला ने ‘एक प्यार का नगमा है मौजों की रवानी है, जिंदगी और कुछ नहीं तेरी मेरी कहानी है...' गीत गाकर खूब तालियां बटोरीं।
इससे पहले प्रो. के.पी. नौटियाल ऑडिटोरियम में दस से तीस वर्षों तक से ग्राफिक एरा से जुड़े शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह व उपहार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशाल केक काटा गया। चेयरमैन डा. कमल घनशाला, मुख्य संरक्षक श्री आर.सी. घनशाला, ग्राफिक एरा एजुकेशनल सोसाइटी की अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी घनशाला और ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन राखी घनशाला ने दोनों विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों व बीस साल से अधिक समय से कार्यरत कार्मिकों के साथ यह विशाल केक काटा।
चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि तीस सालों के इस रोमांचक सफर को यादगार बनाने में ग्राफिक एरा से शुरुआत से जुड़े लोगों के योगदान ने अहम भूमिका निभाई है। इसलिए जरूरी है कि ग्राफिक एरा भी इन लोगों का सम्मान करे। डॉ. घनशाला ने कहा कि संस्थान के विकास में हर स्तर के कर्मचारी का योगदान महत्वपूर्ण होता है। ग्राफिक एरा अपने कर्मचारियों की जरूरतों को समझकर उन्हें हरसंभव सहायता देने का प्रयास करता है।
डॉ. घनशाला ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी का लगातार देश की सर्वश्रेष्ठ 100 विद्यालय की सूची में 52वीं रैंक हासिल करना और ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज की सभी सीटों का पहली काउंसलिंग में ही फुल होने पर खुशी जाहिर की। ग्राफिक एरा को सफलता की और ज्यादा ऊंचाइयों तक लेकर जाने के लिए सभी को साथ मिलकर परिश्रम करना पड़ेगा।
इस समारोह में दस से तीस वर्षों तक से ग्राफिक एरा से जुड़े 474 शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में कंप्यूटर साइंस के डा. अमल शंकर शुक्ला, मैनेजमेंट के डा. मनीष बिष्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की डा. शालिनी सिंह, डीन एकेडमिक्स डा. मनोज चंद्र लोहनी व अन्य कर्मचारियों में ऑफिस असि. एच.डी. पाटनी, पीओन ओम प्रकाश, सिक्योरिटी गार्ड सत्येंद्र सिंह रावत, लैब असिस्टेंट नवनीत रतूड़ी, सफाई कर्मचारी चीनू, अनीता, गुड्डी, जयप्रकाश, आदि भी शामिल हैं। इस अवसर पर चेयरमैन डा. कमल घनशाला पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखाई गई।
*INSAT*
’पपोन ’ के गीतों से गुलजार हुई ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी
देहरादून, 7 सितम्बर। ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के बत्तीसवें स्थापना दिवस की संध्या पर बाॅलीवुड के मशहूर गायक व संगीतकार पपोन ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा।
ग्राफिक एरा के सिल्वर जुबली कन्वेन्शन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में बाॅलीवुड गायक पपोन ने एक के बाद के एक कई गीत सुनाए। उनके गीत 'मोह मोह के धागे, तेरी उंगलियों से जा उलझे...', 'क्यों न हम तुम चले टेढ़े मेढ़े रस्तों पे नंगे पावं रे...', 'कुछ रिश्तों का नमक ही दूरी होता है, न मिलना भी जरूरी होता है...' को खूब पंसद किया गया। पपोन की गजल ‘आज जाने की जिद ना करो...' ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।
समारोह में चेयरमैन डा. कमल घनशाला, मुख्य संरक्षक श्री आर. सी. घनशाला, ग्राफिक एरा एजुकेशनल सोसाइटी की अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी घनशाला, ग्राफिक एरा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन राखी घनशाला, प्रो. चांसलर प्रो. राकेश कुमार शर्मा कुलपति डा. नरपिंदर सिंह, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. संजय जसोल, पदाधिकारी, शिक्षक शिक्षिकाएं व कर्मचारी मौजूद रहे।
अमरीश जी की यूनिवर्सिटी को भेंट
ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय
ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय नाम आज अम्बर को छूता।
नहीं देश में ही यह केवल परदेशों में नहीं अछूता।
आज रैंक में इसने अपना बावनवां नम्बर है पाया।
ऐसा लगता बावन अंगुल भगवन की छाई है साया।
'कमल' हमारे सर की ही तो ये सब कर्मठता का फल है।
पिता 'रमेश' और माताजी के आशीषों का इसमें बल है।
'कमल' हैं कोमल कमल फूल से हर पल मुखड़ा मुस्काता है।
सर से एक बार जो मिलते वो इनके ही गुण गाता है।
मैंने भी खुद पर पाई है 'कमल' स्वयं की पावन छाया।
महा विशाल इनका हृदय है मुझको भी स्थान दिलाया।
कोई समस्या इनके आगे ठहर नहीं जीवन में पाई।
मात पिता और सभी बड़ों की कृपा इन पर बरसी पाई।
ग्राफिक एरा नाम देश में जल्दी ही पहला आना है।
'कमल' स्वयं से मैंने पाया ये ही बस मन में ठाना है।
ग्राफिक एरा को मैं भी हूँ पूर्ण रूप से सदा समर्पित।
कमल श्री, ग्राफिक एरा को सदा रहेगा हृदय अर्पित।
'जेन आई कैम्पस' ग्राफिक एरा बना देश का पहला नम्बर।
अमेजन का सहयोग मिलेगा होगी नव तकनीक मनोहर।
पाठ्यक्रम भी नूतन - नूतन अब इसमें जुड़ते जायेंगे।
जो नहीं होगी कहीं देश में वो तकनीक यहाँ पायेंगे।
दिनांक 07.09.2024
स्थान देहरादून
अमरीश कुमार शर्मा
(शुभचिंतक ग्राफिक एरा)
सूचना स्रोत
अमरीश कुमार शर्मा
प्रस्तुति


Nice
जवाब देंहटाएं