भूमिका
मेहंदी प्रतियोगिता (११.०८.२०२४)
सेवा भारती समिति टोडारायसिंह के तत्वावधान में महावर मौहल्ला में सावन के त्योहार को मध्य नजर रखते हुए मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किशोरी बालिकाओं के आठ समूह बनाकर मेंहदी प्रतियोगिता सम्पन्न की गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाजवन्ती महावर, द्वितीय स्थान पर नयनतारा महावर और तृतीय स्थान पर पूजा महावर रही। विजेताओं को पानी की बोतल, कापी एवं टूथपेस्ट से अतिथियों श्रीमती इन्द्रा महावर, निशा महावर, सीताराम महावर द्वारा पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता संयोजक शिवराज कुर्मी ने बताया कि मेंहदी प्रतियोगिता के माध्यम से किशोरी बालिकाओं ने हाथ पर, आओ पेड़ लगाएं, का संदेश उकेरकर अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। नगरपालिका टोडारायसिंह द्वारा 16 अगस्त 2024 को वन भूमि पर सघन पौधारोपण किया जायेगा। उसमें एक पौधा माँ के नाम, लगाने हेतु प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवक्ता आशीष विजयवर्गीय, क्षेत्र की रेखा महावर, नेहा, ओमा, कोमल, हेमलता, मुस्कान, निशा महावर किशोर बालिकाये एवं महिलाएं मौजूद रहीं।
चित्रों का झरोखा
हरियालो राजस्थान
सेवा भारती समिति टोडारायसिंह के तत्वावधान में माध्यमिक सरस्वती विद्या मन्दिर टोडारायसिंह जिला केकड़ी में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला संघ चालक पुरुषोत्तम शर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रौढ़ प्रमुख दुर्गा प्रसाद गौड़, निपुण सक्सेना प्रधानाचार्य, स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल रहे और अध्यक्षता जिला मंत्री वेदप्रकाश कुर्मी ने की। कार्यक्रम में एक पेड़ माँ के नाम से सेवा भारती समिति टोडारायसिंह के पदाधिकारी रामचरण विजयवर्गीय एवं महेश गुप्ता द्वारा सपत्नीक उपस्थित होकर पौधारोपण किया गया। इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी स्वयं के द्वारा ली गई है। वह समय समय पर विद्यालय आकर देखभाल करेंगे। इन्होंने स्वप्रेरणा से विद्यालय में पौधारोपण किया है। कहा भी गया है कि जीवन का आधार पेड़ हैं। कार्यक्रम में सुरेश छाबड़ा, अशोक सैनी, गोपाल रावत, शिवराज कुर्मी, हरिराम गौड़, रामावतार सुवालका, ब्रह्मानन्द टेलर, आशीष विजयवर्गीय, रीना विजयवर्गीय, ममता गुप्ता एवं शाला परिवार के आचार्य महावीर जैन, नौरतमल सैनी, सतेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र पारीक व भैया, बहिन मौजूद रहे।
चित्रों का झरोखा











टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें