सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हम ऐसे ही हैं संकल्पों के लिए दृढ़

भूमिका

मनोहरी देवी जब कभी भी निश्चिंतता के पलों में पति खड़ग सिंह गुर्जर के संग विमर्श के दौर में होती होंगी तब बालकों के भविष्य को लेकर खड़ग सिंह गुर्जर की चिंता को उन्होंने कितनी गंभीरता से लिया कि उनकी सास से लेकर बालकों तक इस चिंता से पार पाने के लिए दृढ़प्रतिज्ञ हो गए और अंततः कामयाब भी हुए। रूबरू होइए एक दिलचस्प संकल्प के पूर्ण होने तक की गाथा से।

स्थिति

कारगिल युद्ध में 'ऑपरेशन विजय' के दौरान शहीद हुए बारह जाट रेजीमेंट के खड़ग सिंह गुर्जर का बेटा और तीनों बेटियां डॉक्टर बन चुकी हैं और समाज की सेवा कर रही हैं। 

प्रतिज्ञा

झुंझुनू के खड़ग सिंह गुर्जर 6 मई 1999 को दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी मनोहरी देवी के अतिरिक्त बेटी सुनीता, ममता, बबली और बेटा संदीप हैं। खड़ग सिंह गुर्जर के शहीद होने के बाद वीरांगना मनोहरी ने चारों बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर पैरों पर खड़ा करने का प्रण लिया क्योंकि उनके पति सदैव बालकों के बेहतर जीवन के लिए उनसे चर्चा किया करते थे थे और वीरांगना मनोहरी का यह सपना कोटा ने पूरा किया। चारों बच्चे आज डॉक्टर हैं और इनमें से तीन ने कोटा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर कैरियर बनाया है। कोटा के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट द्वारा इन स्टूडेंट्स को रूटीन शुल्क में रियायत देकर प्रोत्साहित किया गया। शौर्य छात्रवृत्ति योजना लागू करने के बाद बबली व संदीप को दो वर्ष तक नब्बे प्रतिशत स्कॉलरशिप दी गई। सेना में सेवारत और सेवानिवृत्त सैनिकों के बच्चों को शौर्य छात्रवृत्ति के तहत पंद्रह से नब्बे प्रतिशत तक रियायत दी जाती है। पिता देश की रक्षा के लिए शहीद हो गए और मां ने बच्चों का कॅरियर बनाकर उन्हें देश की सेवा के लिए तैयार किया। एक परिवार की इससे बड़ी सफलता नहीं हो सकती। 

मंगल कामना

"शहीद खड़ग सिंह गुर्जर के सभी बच्चों का चिकित्सक बनना हमारे लिए भी गौरव है कि इस सफलता में हम भागीदार बन सके।" 

नवीन माहेश्वरी, निदेशक इंस्टीट्यूट।

ज्येष्ठ पुत्री का प्रोत्साहन

खड़ग सिंह गुर्जर की शहादत के समय उनकी सबसे बड़ी बेटी सुनीता गुर्जर आठ वर्ष की थी। ऐसे समय में शहीद की पत्नी मनोहरी एवं भाई नवीन कसाणा ने परिवार को संभाला। सुनीता ने बारहवीं कक्षा के बाद मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी की और उसे एमबीबीएस के लिए डॉ. सम्पूर्णानंद मेडिकल कॉलेज जोधपुर में एडमिशन मिल गया। डॉ. सुनीता ने तीनों भाई-बहनों क्रमशः ममता, संदीप और बबली को भी मेडिकल की तैयारी के लिए प्रेरित किया। बबली ने 2019 में नीट परीक्षा क्रैक की। ममता ने वर्ष 2016 में नीट क्रैक किया। वहीं, भाई संदीप ने भी वर्ष 2014-15 में कोटा में पढ़ाई की और 2017 में नीट क्रैक किया।

दादी ने बढ़ाया संबल

डॉ. सुनीता गुर्जर ने बताया कि हमारे लोगों की धारणा थी कि बेटियों को अधिक पढ़ाना नहीं चाहिए। कम उम्र में शादी कर दो। पढ़ाई में जो पैसा लगाने के बजाय उसकी जगह अच्छा खासा दहेज दे देना। हम लोगों को भी ऐसी बातों का सामना करना पड़ा। लेकिन, हमारी दादी पताशी देवी ने लोगों को जवाब दिया कि "म्हारी छोरियां जहां भी जायेंगी नाम ही रोशन करेंगी"। आज हमारे गांव में सिर्फ हम तीनों बहनें ही हैं, जिन्होंने गांव से बाहर जाकर पढ़ाई की। (दुर्भाग्यपूर्ण पर सत्य)

"आज सब गर्व करते हैं!" डॉ. सुनीता गुर्जर कहती हैं, जो भीलवाड़ा के बड़ा महुआ स्थित पीएचसी में मेडिकल ऑफिसर हैं। ममता एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर से एमबीबीएस के द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत हैं, जबकि सबसे छोटे भाई-बहन में संदीप और बबली आम मेडिकल कॉलेज दिल्ली से एमबीबीएस कर रहे हैं। डॉ. सुनीता ने बताया कि पापा का सपना था कि चारों बच्चे बेहतरीन शिक्षा प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन करें।

प्रेरकीय

यह दृष्टांत नज़ीर है उन समाजों के लिए जो रूढ़ियों के वशीभूत होकर भावी पीढ़ियों को हतोत्साहित करके उनकी प्रगति के मार्ग को बाधित करने का काम करते हैं और धन्य हैं कुरीतियों से जूझकर बालकों के स्वर्णिम भविष्य का निर्माण करने वाली महिलाएं जिन्होंने शहीद के स्वप्न को प्राणपण से पूरा करके दिखाया।

सूचना स्रोत

दैनिक भास्कर से साभार





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मां की गोद से ऊंचाइयों तक — गिरिराज की आत्मकथा"

  मां की गोद से ऊंचाइयों तक  गिरिराज की आत्मकथा "मां की ही वह गोद है, जहां मानवता पले, अगर कहीं है जन्नत तो उसके आंचल के तले..."   यह पंक्ति मेरे जीवन का सार है — मेरी प्रेरणा, मेरा विश्वास और मेरी दिशा।   जब मैं पांच साल का था, तभी पिता जी — भंवरलाल गुर्जर — हमें छोड़कर चले गए। मां, मोती देवी, उस समय केवल 26 वर्ष की थीं। उस उम्र में जब जीवन शुरू होता है, उन्होंने अपना पूरा जीवन मेरे भविष्य के नाम कर दिया। मजदूरी करते हुए उन्होंने न केवल मुझे पाला, बल्कि यह यकीन भी दिलाया कि शिक्षा ही वह कुंजी है जो हर ताला खोल सकती है।   मां कहा करती थीं — "बेटा, गरीबी इंसान की हालत बदल सकती है, इरादा नहीं। मेहनत और ईमानदारी ही सबसे बड़ी पूंजी है।"  यह वाक्य मेरे जीवन का संबल बन गया।   लुहारा के सरकारी विद्यालय से मैंने पहली से आठवीं तक की पढ़ाई की। माध्यमिक शिक्षा मुंडिया से और उच्च माध्यमिक निवाई के राजकीय विद्यालय से प्राप्त की — जहां से मैंने 1994–95 में 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। आगे की पढ़ाई जयपुर के राजस्थान कॉलेज से की, जहां 1...

દીપક પંડ્યા (ગાંધીનગર) - Updated 04.06.2026

મારી ભાવયાત્રા 64 નમસ્કાર … સ્નેહવંદન ! માનવ જીવનની આખીય દોડ પાછળ જો કોઈ એક જ આકાંક્ષા છુપાયેલી હોય, તો તે છે 'ખુશી'. સવારથી સાંજ સુધી માણસ જે કંઈ પણ કરે છે—પૈસા કમાય છે, સત્તા મેળવે છે, સંબંધો બાંધે છે—એ બધાની પાછળનો અંતિમ ઉદ્દેશ્ય માત્રને માત્ર સુખ અને આનંદની પ્રાપ્તિ જ હોય છે. પરંતુ આજના ભૌતિકવાદી યુગમાં માણસ ખુશીની વ્યાખ્યા ભૂલી ગયો છે. તે વિચારે છે કે મેળવવામાં, સંગ્રહ કરવામાં કે અન્ય પાસે અપેક્ષા રાખવામાં ખુશી છે. પણ સત્ય એનાથી તદ્દન વિપરીત છે. સાચી ખુશી આપવામાં છે, લેવા કે માંગવામાં નથી. આ સૃષ્ટિનો અપરંપાર નિયમ છે કે ખુશીની આપણે જેટલી લહાણી કરીશું, તેટલી જ તે આપણી પાસે વ્યાજ સાથે પાછી આવશે. જરા ઊંડાણથી વિચારીએ તો સમજાશે કે 'લેવું' અને 'માંગવું' એ ભિખારીપણું છે, જ્યારે 'આપવું' એ ખુદ અમીરી છે. જ્યારે આપણે કોઈની પાસે કંઈક માંગીએ છીએ, પછી ભલે તે વસ્તુ હોય, પ્રેમ હોય કે આદર હોય, ત્યારે આપણે આપણી જાતને ખાલી અનુભવીએ છીએ. માંગવામાં હંમેશા અપેક્ષા અને પરવશતા હોય છે. અને જ્યાં અપેક્ષાઓનો પહાડ હોય, ત્યાં ક્યારેય સાચો આનંદ હોઈ શકે નહીં. કારણ કે અપેક્ષા હંમેશા...

मन की बातें भाव भरी

🙏🌹🌹❤️❤️🙏 शुभ प्रभात जी🙏🌹❤️🙏 आपका दिन मंगलमय हो। ईश्वर आपकी हर मंगलकामना पूर्ण करें— वह जो हारे का सहारा है, जो टिमटिमाता जुगनू भी है और अथाह ऊर्जा से भरा तारा भी। जो घोर तिमिर में प्रकाश बनकर उभरता है, और उजाले में भी दिन को बहार देता है। वह जो आकार–निराकार दोनों रूपों में दुष्टों का संहारक है, जो दिशाहीन के लिए दिशासूचक यंत्र का पारा बन जाता है। जो निर्धन के दुःख–दरिद्रता का अंत है, और धनी के लिए पौ-बराहा। जिसके हम भी हैं और जो हमारा भी है। जो भूखे के लिए अन्न है और पशुओं के लिए चारा, जो पत्थर, पहाड़ और समूची धरा का आधार है। 🌹 वह सबका भला करें🌹 🙏🌹🌹❤️❤️🙏 आज का विचार मेरी पुस्तक “हृदय उद्गार” से एक कविता — सर्व धर्म समभाव छिन्न-भिन्न सा हृदय मेरा, मन में तूफानी कोलाहल है। सभ्यता के शिखर पर पहुँचकर, धर्म बना क्यों क्रूर दावानल है? भूमि वही, आकाश वही, तुझमें वही, मुझमें वही। एक-सा ही सबका आंचल है, धरती माँ का पावन आँचल है। रक्त-कोष में बहता एक ही बल है, कहीं केसरिया, कहीं हरित दल है। आब पियो या पानी पियो, जल तो आखिर एक ही जल है। यह कैसा आया भेद-रूपी पल है? भिन्न-भिन्न नामों म...