भूमिका
मुअज्जिज लोगों को एकत्रित कर उनको नज़ीर के रूप में बालकों के सन्निकट बैठना एक अर्थपूर्ण कार्य है। यहां पर एक ऐसे ही प्रयास का विवरण प्रस्तुत किया जा रहा है। साथियो सृष्टि में किसी भी व्यवस्था के उपयोग, सदुपयोग और दुरुपयोग होते हैं। इसमें खास यह है कि यदि सब कुछ पवित्र हृदय से हो रहा तो केवलमात्र उपयोग या फिर सदुपयोग ही संभव है।
कार्यक्रम विवरण
आज दक्षिणी दिल्ली के घिटोरनी गांव में मां सरस्वती कोचिंग सेंटर में एक काउंसलिंग सेशन और कम्प्यूटर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती कुसुम लता बैंसला जी चैयरमेन एस एस ए अकेडमी फरीदाबाद और श्री दिनेश कपासिया जी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की शुरुआत में श्रीमती कुसुम लता बैंसला और श्री दिनेश कपासिया जी को चादर पहनाकर स्वागत किया गया, सरस्वती वंदना,दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री संजीव जी सीनियर साफ्टवेयर इंजीनियर ने की। सभी सम्मानित अतिथियों को श्री अनिल बैंसला जी ने पटका और तिरंगा झंडा देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक की छात्राओं ने मिलकर हिस्सा लिया। कक्षा बारहवीं की छात्रा भावना,सोनम यादव ने काफी प्रश्न उत्तर भी पूछें। कक्षा नौवीं की छात्राएं सिददी, शालिनी, माहीं लोहिया और सुहाना ने कैरियर से संबंधित प्रश्न पूछे। श्री कुसुम लता जी ने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में सहारनीय कार्य करने के लिए भी सम्मानित किया और सोपान सक्सेस अकेडमी के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। अंत में सभी बच्चों ने अतिथियों को पौधे देकर सम्मानित किया और एक पौधा मां के नाम जरूर लगाएं संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। श्री दिनेश कपासिया जी ने मां सरस्वती कोचिंग सेंटर घिटोरनी की खूब प्रशंसा की।
चित्रों के आलोक में






















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें