भूमिका
किसी भी कार्यक्रम की समीक्षा बैठक उसकी प्रगति और प्रभावशीलता का आकलन करने के ध्येय से होती है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि कार्यक्रम अपनी तयशुदा दिशा में आगे बढ़ पा रहा है कि नहीं। इसमें यह देखा जाता है कि कार्यक्रम ने अब तक कितने लक्ष्य प्राप्त किए और कौन से लक्ष्य अभी अधूरे हैं। इससे कार्य की दिशा स्पष्ट होती है। साथ ही बैठक के दौरान अगर कोई समस्या या अड़चन आ रही है, तो उसे चिन्हित किया जा सकता है और उसके समाधान के उपाय निकाले जा सकते हैं। इससे पता चलता है कि कार्यक्रम में कौन से क्षेत्र सुधार की आवश्यकता रखते हैं, जिससे कार्यक्रम अधिक प्रभावी और सफल बन सके।
विवरण
द्वितीय समीक्षा बैठक
द्वितीय समीक्षा बैठक कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। उपस्थितजनों ने बैठक में भूमिका बांधते हुए कहा कि दहेज, जो कभी नवविवाहित जोड़े के लिए आर्थिक सहारे के रूप में देखा जाता था, अब एक अभिशाप में बदल गया है।
बैठक में यह चर्चा की गई कि दहेज प्रथा ने समाज में लालच, हिंसा और स्त्रियों पर अत्याचार को बढ़ावा दिया है। वक्ताओं ने इस प्रथा के सामाजिक, मानसिक और आर्थिक प्रभावों पर चिंता व्यक्त की। समाधान के रूप में, जागरूकता बढ़ाने, कड़े कानून लागू करने और समाज में मानसिकता बदलने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। बैठक में यह भी तय हुआ कि विवाह को सादगीपूर्ण और समानता आधारित बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
सुझाव
कॉन्फ्रेंसिंग में निम्न सुझाव भी आए और इनको सख्ती के साथ अमल में लाने को सबने समवेत स्वर में कहा।
1. वक्ताओं व पैनल का समय बढ़ाया जाना चाहिए एक वक्ता को कम से कम पाँच मिनट मिलें।
2. जो हमारी आनलाइन मीटिंग से जो जुड़ा रहा हो, केवल वही वक्ता पैनल में होना चाहिए।
3. जिस व्यक्ति को हमारे नियम अनुशासन की जानकारी हो, उसी वक्ता को पैनल में रखा जाना जाए।
4. अगली बार की संगोष्ठी में उन प्वाइंट या विषय पर ज़ोर दिया जाए जिन पर अभी तक कम चर्चा हुई है।
5. दहेज के विषय पर अधिकतर वक्ताओं ने अपना विचार रखा, अगली संगोष्ठी में इस विषय पर कम ही चर्चा हो, अन्य विषय पर ज़्यादा चर्चा हो।
6. सभी वक्ता व साथी संगोष्ठी में होने वाले व्यय में आर्थिक सहयोग करें।
7. संगोष्ठी में कोई भी वक्ता अपना गुणगान न करे।
8. नेताओं को बुलाया जाए तो उन्हें स्पष्ट कर दिया जाए कि वे अपनी पार्टी का गुणगान व प्रचार न करे।
प्रथम समीक्षा बैठक
18 अगस्त 2024 को एक वर्कशॉप का आयोजन इंदिरा गांधी कला केंद्र सेक्टर 6 नोएडा में हुई थी। उसी वर्कशॉप की समीक्षा बैठक गंगाबक्स आवास पर गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट कार्यालय में श्री ज्ञानेन्दर सिंह अवाना जी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में विविध बिंदुओं पर चर्चा हुई। आज सर्वप्रथम चर्चा 18 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर हुई और उसकी सफलता के लिए एडवोकेट दिवाकर बिधूड़ी और उनकी टीम को धन्यवाद दिया गया।
इस अवसर पर कुछ बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। इसके मूल में भाव यह था कि अगली प्रस्तावित वर्कशॉप का विश्लेषण किया जाए जिससे और बेहतर परिणाम सामने आ सकें। कुछ मुख्य बिंदुओं का विवरण इस प्रकार है।
1. सर्वाधिक चर्चा विषय व समय सीमा को लेकर हुई कि राजनीतिक नेताओं को मंच पर अवसर देने पर केवल निर्धारित विषय वस्तु पर ही बोलने के लिए आग्रह किया जाए और उनसे भी समय सीमा का ध्यान रखने का आग्रह किया जाए ठीक ऐसे जैसे कि पैनल को निर्धारित अवधि दी जाती है। हम लोग अक्सर विषय वस्तु से हटकर बोलने लगते हैं जिससे समय अधिक लगता है। भविष्य के वैचारिक आदान प्रदान में इस प्रकार की कोई भी स्थिति ना बनने पाए।
2. इस बिंदु पर भी काफी और विस्तृत चर्चा हुई कि जो पैनल में बोलने के समय का निर्धारण विशेषज्ञता के अनुसार किया जाए। इस हेतु विगत कार्यक्रमों को ध्यान में रखा जा सकता है। ऐसी शिकायतें ना आने पाएं कि समय कम था और भावी प्रोग्राम में पैनल में बोलने के लिए पर्याप्त समय दिया जाए।
3. प्रतिभागिता बिंदु पर भी गंभीरतापूर्वक चर्चा हुई। इसी क्रम में विशेषतः महिलाओं और युवकों की भागीदारी ऐसे प्रोग्रामों में बढ़ाने को लेकर भी विचार विनिमय हुआ। इस दिशा में प्रयास करने के लिए भी चर्चा की गई।
4. एक सुझाव यह भी आया कि हर पैनल एक ऐसा मामला भी उदाहरणस्वरूप लेकर आए जिसमें सफल समझौता हो गया हो। इसमें संबंधित लोग विवरण दें कि समझौता किस प्रकार हुआ। इन मामलों के माध्यम से आगे की रणनीति बनाने में सहायता मिलेगी कि किस प्रकार लोगों को प्रोत्साहित कर ऐसे मसलों से पार पाया जाए। साथ ही सकारात्मक प्रभाव भी हमारे प्रयासों पर पड़े।
5. अभियान की ब्रांडिंग करने के लिए भी कुछ सुझाव मिले। इस हेतु स्लोगंस तैयार करने संबंधी सुझाव आया। स्लोगन अभियान के उद्देश्यों को आम आदमी तक पहुंचाने में सहायक होंगे। अतः स्लोगन प्रोफेशनल्स के द्वारा तैयार कराये जाएं और उनको सोशल मीडिया और दूसरे तरीकों से प्रचारित प्रसारित किया जाए।
6. अगले कार्यक्रम कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किया जाए जो ग्रेटर नोएडा में 14 सितंबर शनिवार को प्रस्तावित है। इसके लिए अभी से प्रचार अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुटाया जाए और विस्तृत विवरण तैयार किया जाए।
7. विषय विशेषज्ञों की एक कोर कमेटी बनाकर वैवाहिक विवादों को सुलझाने की दिशा में प्रयास किया जाए। इसकी भी एक रूपरेखा तैयार की जाए जिससे कि बाद में ऐसी टीम बनाई जा सके जिसमें की कुछ काउंसिलरों का समावेश भी किया जाए।
8. अगले प्रोग्राम के लिए गूगल मीट एक सितंबर 2024 से शुरू होगी और समय इसका पूर्ववत रहेगा। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक संदेश पहुंचाया जाए और उन्हें गूगल मीट में जोड़ा जाए।
विविध बिंदुओं पर चर्चा करने के उपरांत समस्त उपस्थितजनों का आभार समीक्षा बैठक के अध्यक्ष के द्वारा किया गया।
चित्रों के झरोखे से









टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें