भूमिका
एक और सजातीय समागम की सूचना है ये। एक नवीन संगठन के निर्माण का अवसर।
संगठन के तत्वावधान में नवीन संगठन का लोकार्पण
दिनांक 14.7.24 को जनपद मुजफ्फरनगर में चौधरी रवीन्द्र प्रधान के संयोजकत्व में रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर स्थित राजेश पायलट छात्रावास में आयोजित गुर्जर महासभा की बैठक में राष्ट्रीय गुर्जर महासभा का गठन किया गया। इस राष्ट्रीय गुर्जर महासभा की स्थापना के अवसर पर मुझे भी सर्वश्री चन्दन चौहान (सांसद बिजनौर), अतुल प्रधान (विधायक सरधना), डाॅक्टर कलम सिहं, यशपाल पंवार (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा) प्रोफेसर बालक राम, रमेश गुर्जर (एस.आर.ओ.सेवानिवृत्त), राजपाल सिंह, नरेन्द्र पंवार, इंछाराम, श्रीमति रमा नागर (राष्ट्रीय महासचिव लोकदल) श्रीमति शशि आदि के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित होने एवं सभा को सम्बोधित करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर समाज के सैंकड़ों प्रबुद्ध महानुभाव उपस्थित रहे और समाज की तरक्की एवं राष्ट्र के विकास में भागीदारी एवं योगदान पर गहन और गम्भीर चर्चा हुई और भविष्य के लिए कार्ययोजना बनाने पर विचार किया गया।मेरी आयोजकों एवं नवगठित महासभा के कर्णधारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। धन्यवाद सहित जय हिंद। रमन 'सिसौनवी'
कार्यक्रम चित्रों के झरोखे में




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें