भूमिका
कृपा फाउण्डेशन अत्यंत अभिलाषाओं के साथ कृषकों समेत अपने क्लस्टर में लोगों में बहुआयामी क्षमता विकसित करने के एक क्षेत्रीय अधिकारी डॉक्टर महिपाल का स्वप्न है। परिणाम पुख्ता तरीके से धीरे धीरे आ रहे हैं अतः यह संतोषजनक प्रगति है।
विवरण
दिनांक 8 अगस्त 2024 को कृपा फाउण्डेशन बहादरपुर के कृषि फार्म पर भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम मेरठ से आए कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा एकीकृत कृषि प्रणाली के मानकीकरण के तत्वावधान में कृषि की विभिन्न प्रणालियों के बारे में जानकारी दी। डा. चन्द्रभान ने बताया कि कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान पश्चिमी उत्तर प्रदेश की किसानों की कृषि प्रणाली का विश्लेषण और अध्ययन कर रहा है। इसके आधार पर किसानों की आय व आजीविका सुरक्षा के ऊपर कृषि शीघ्र ही किसानों की चुनौतियों के हिसाब से ध्यान दिया जा सके। डा० निर्मल व शिवम राठी ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर नेपाल सिंह, कटार सिहं, कल्याण सिंह आदि मुख्य किसान मौजूद रहे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें