भूमिका
पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए पौधों का रोपण और उनकी रक्षा आज की प्राथमिक आवश्यकता है। वृक्षारोपण की जरूरत को महसूस करते हुए उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद स्थित नूरनगर, लिसाड़ी रोड स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विवरण
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज नूरनगर द्वारा नूरनगर में परिषदीय स्कूल और सामुदायिक केंद्र व आस-पास के क्षेत्र में पौधारोपण किया गया, जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार नागर, अध्यापक इरशाद चौधरी, राहुल त्यागी, क्षेत्र के सभासद भूपेंद्रपाल, किसान नेता पवन गुर्जर और E R H P समिति के अध्यक्ष हरीश महेश्वरी व विद्यालय के छात्र/छात्राएं सम्मिलित रहे...
वृक्षारोपण का प्रोग्राम समाप्त हुआ और अंत में छुट्टी के समय लगभग डेढ़ सौ बच्चों को पौधे नि:शुल्क वितरित किए गए और उन्हें शपथ दिलाई गई कि वे इनकी देखभाल मन से करेंगे।
वृक्षारोपण में कुछ जगह अशोक के पौधे साथ ही बेलपत्थर, पीपल, अमरूद, नींबू, नीम सहजीम, आवंला व गमले में लगाए जाने वाले डेकोरेटिव पौधे शामिल रहे ....
चित्रों के झरोखे से
विडियोज
सूचना स्रोत
संजीव कुमार नागर (प्रधानाचार्य)
प्रस्तुति








टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें