भूमिका
विवरण
दिनांक ०८.०७.२०२४
साहित्य मंच टोडारायसिंह के तत्वावधान में शान्तिनाथ जिनालय, दादाबाडी़-टोडारायसिंह के परिसर में, 'एक पौधा माँ के नाम' नामक अभियान में फूल एवं फलदार पौधे लगाये गये। कहा भी गया है कि धरती का श्रृंगार पेड़ हैं, जीवन का आधार पेड़ हैं। मन्दिर परिसर मोगरा, बेलपत्र, मीठा नीम, चम्पा, गुलाब आदि के पौधे लगाये गये| पौधों के संरक्षण का दायित्व मन्दिर के भक्तजनों ने लिया। इस अवसर पर भक्तजन कमल कुमार जैन, राजेन्द्र कुमार जैन, राजकुमार जैन, पदम कुमार जैन एवं साहित्य मंच के राजेन्द्र प्रसाद विजयवर्गीय, शिवराज कुर्मी, आशीष विजयवर्गीय, जगदीश सैनी, हनुमान गुर्जर, सोनिया देवी, शान्ति, गल्ली देवी, सुशीला देवी मौजूद रहे।
दिनांक ०९.०७.२०२४
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत कार्यालय सहायक अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (जलदाय विभाग) टोडारायसिंह में शिवराज मीणा, उपखंड अधिकारी, टोडारायसिंह के मुख्य आतिथ्य में फूलदार एवं फलदार इक्कीस पौधे अनार, अमरूद, जामुन, आंवला, गुलाब, मोगरा, चम्पा आदि के लगाये गये। मालाराम चौधरी, सहायक अभियंता ने बताया कि प्रकृति की सुन्दरता एवं शुद्ध हवा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में पांच पौधे अवश्य लगाने चाहिए। इन पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी अपने अधीनस्थ प्रत्येक कर्मचारियों को प्रदान की जायेगी। इस कार्यक्रम में मणिराम जाट (कनिष्ठ अभियंता), एश्वर्या शर्मा (पी.ए.) एवं साहित्य मंच टोडारायसिंह के शिवराज जी कुर्मी, कमल कुमार जैन, आशीष विजयवर्गीय एवं जलदाय विभाग के समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहे।
सूचना सूत्र
शिवराज जी कुर्मी
प्रस्तोता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें