भूमिका
नोएडा में वरिष्ठ नागरिक समाज निरंतर जनहितकारी कार्यों में संलग्न है और इसकी कार्यकारिणी ने हाल ही में आमजन बैठक का आयोजन किया जिसका विवरण यहां पर दिया जा रहा है।
बैठक का विवरण
आज दिनांक 13 जुलाई 2024 को वरिष्ठ नागरिक समाज की जनरल बाडी मीटिंग यथार्थ हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा के सभागार मे यथार्थ हॉस्पिटल की सहभागिता के साथ सम्पन्न हुई। इसमें यथार्थ हॉस्पिटल के डाॅक्टर सुनील बालियान, डाॅक्टर अमित श्रीवास्तव, डाॅक्टर अश्वनी कंसल एवं डाक्टर अन्वेषा बनर्जी ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को ब्रेन स्ट्रोक, विभिन्न बाडी पेन एवं सामान्य स्वास्थ्य सम्बन्धी सतर्कता, बीमारी की पहचान एवं उपचार से संबंधित आवश्यक जानकारी दी।कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती वंदना से हुआ। तदुपरांत दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई और चालीस नये सदस्यो का स्वागत व परिचय कराया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम और वरिष्ठ नागरिक समाज के अब तक के कार्यकलाप एवं भविष्य के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। तत्पश्चात राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ नागरिक समाज के महासचिव श्री गिरीश कुमार राघव ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक समाज के अध्यक्ष रमनपाल सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमति उर्वशी सिंह, महासचिव श्री गिरीश कुमार राघव, कोषाध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार सिंघल एवं वरिष्ठ सदस्यों सर्वश्री धर्मचंद (पूर्व डीएसपी), हुकम सिंह एवं हरिश्चंद्र गुप्ता को यथार्थ हॉस्पिटल मैनेजमेंट की ओर से पौधे भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या मे पधारे प्रबुद्ध वरिष्ठ नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति और यथार्थ हॉस्पिटल के स्टाफ सर्वश्री कुलदीप कुमार, पवन कुमार एवं सुनील कुमार का आयोजन को सफल बनाने मे विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम चित्रों के आलोक में










टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें