भूमिका
पर्यावरण एक ऐसा विषय और क्षेत्र है जिसमें सामाजिक कार्य को करने के अनंत बिंदु हो सकते हैं तो श्री गुरुकुल वेलफेयर एण्ड एजूकेशन समिति बावड़ी (टोंक) ने हरियालो राजस्थान अभियान राजस्थान भर में चलाने का निर्णय लिया। आइए इसकी एक बैठक का जायजा लेते हैं।
विवरण
श्री गुरुकुल वेलफेयर एण्ड एजुकेशन समिति, बावड़ी (टोंक) के तत्वावधान में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बावड़ी में सोमवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष का संबोधन
इस अवसर पर उपस्थित समिति के अध्यक्ष विजय सिंह राजावत ने बताया कि हरियालो राजस्थान अभियान के तहत ग्राम के सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण किया जायेगा। इस वर्ष भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जायेगा, ताकि पर्यावरण को शुद्ध रखने के प्रयासों को बढ़ावा दिया जा सके। सभी को शुद्ध आक्सीजन हवा मिल सके। इसके अलावा उन्होंने बताया कि पेड़ की भांति हमें परोपकारी बनना चाहिए। पेड़ कभी भी स्वयं फल नहीं खाता है। दूसरों को उपलब्ध करता है।
प्रतिभागी
इस कार्यक्रम में साहित्य मंच टोडारायसिंह के संयोजक शिवराज कुर्मी, सहसंयोजक राजेन्द्र प्रसाद विजयवर्गीय, कवि दिनेश कुमार जैन भी सहभागी रहे। साहित्य मंच भी वर्षाकाल में पर्यावरण संरक्षण के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण कर आमजन को जागरूक कर रहा है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक घनश्याम शर्मा, रामप्रसाद लड्डा, पूर्व सरपंच मुकेश कुमार बैरवा, वार्ड पंच रामकरन जोशी, शंकर, सुभाष एवं प्रदीप सिंह राठौड़, राज्य प्रभारी , एडुप्लेक्स सोल्युशन प्राइवेट लिमिटेड, राजस्थान मौजूद रहे।
कार्यक्रम चित्रों के आलोक में





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें