भूमिका
समाज में जिस प्रकार से प्रत्येक इंसान ईश्वर द्वारा प्रदत्त अपनी अपनी भूमिका निभाता चलता है ठीक ऐसे ही क्षमतावान को भी एसेस करके उनको दायित्व पारखियों के द्वारा सौंपे जाते हैं। राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उदयपुर द्वारा भी राजस्थान के राजकीय विद्यालयों में हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम का विश्लेषणात्मक अध्ययन करने हेतु राज्य के टोंक जनपद की तीन विभूतियों का चयन किया है, जिनका विवरण यहां पर प्रस्तुत किया जा रहा है।
कार्ययोजना
राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उदयपुर द्वारा एक समूह जिसमें टोंक, बीकानेर, झुंझनू व राजसमंद डाइट को शामिल करके लीडर डाइट बीकानेर के नेतृत्व में एक राज्य स्तरीय अनुसंधान करवाने के लिए प्रत्येक डाइट से तीन-तीन विशेषज्ञ शिक्षकों का चयन करके राज्य स्तरीय शोध करवाने के आदेश दिए गए।
बैठक के दृश्य
टोंक डाइट से डा.थानेश्वर (वरिष्ठ अध्यापक, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पचाला ब्लॉक उनियारा), हंसराज हंस (अध्यापक, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बनेठा ब्लॉक उनियारा), बद्रीलाल गुर्जर (अध्यापक, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नगर ब्लॉक मालपुरा) का चयन किया गया। छ: दिवसीय कार्यशाला में शोध का विषय 'राजस्थान के राजकीय विद्यालय में हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम का विश्लेषणात्मक अध्ययन' रखा गया है।
इस अनुसंधान की प्रथम वर्कशॉप दिनांक 22 जुलाई से 27 जुलाई तक बीकानेर डाइट में रखी गई।
त्रिमूर्ति





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें