सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रूसी ओलंपियाड २०२४ में विश्व में द्वितीय स्थान प्राप्त युवती से बातचीत

भूमिका

मेरठ जनपद के जानी ब्लॉक के ग्रामीण अंचल के गांव सतवई की कुमारी कपित ने रूसी ओलंपियाड 2024 में द्वितीय स्थान प्राप्त करके अपने नाम, परिजनों, गांव और देश का डंका बजा दिया है।

परिचय

साथियो आज हमारे साथ हैं एम.आई.ई.टी. के एमटेक अंतिम वर्ष की छात्रा कपित जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय रूसी ओलंपियाड 2024 में प्रतिभाग किया। इस स्पर्धा के लिए दुनिया भर से कुल तीन सौ छात्रों का चयन किया गया था। ओलंपियाड में चार राउंड के बाद फाइनल में कुल चालीस छात्र पहुंचे। इनमें कपित विश्व भर के छात्रों में दूसरे स्थान पर रहीं। कपित ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और भारत का नाम रोशन किया। ओलंपियाड में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद छात्रा को रूस की नंबर वन यूनिवर्सिटी लोमोनोसोव मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश की पेशकश की गई है। छात्रा को साथ ही सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी रूस, आईटीएमओ यूनिवर्सिटी रूस, एचएसई यूनिवर्सिटी रूस में भी एडमिशन के लिए ऑफर है। तो साथियो आइए आज मुलाकात करते हैं गुणवान और कर्मठ छात्रा कपित से।



बातचीत
प्रश्न १. कपित जी आपने अपने भविष्य के लिए क्या लक्ष्य तय किया है?
उत्तर - "मेरा लक्ष्य एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बनना है और फिर भारत सरकार की शिक्षा प्रणाली के लिए काम करना है।"
प्रश्न २. तकनीकी शिक्षा की ओर आपका रुझान कैसे हुआ? क्या इस संबंध में किसी ने आपका मार्गदर्शन किया?
उत्तर - "मेरे पिता और मेरे शिक्षकों से मुझको मार्गदर्शन मिला। जब मैं बी.टेक में प्रवेश लिया, तो उन्होंने मुझे मार्गदर्शन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।"
प्रश्न ३. तकनीकी क्षेत्र में शिक्षा से लेकर कैरियर बनाने तक में क्या आप किसी से परामर्श ले रही हैं या सभी निर्णय आपके अपने ही हैं?
उत्तर - "अधिकतर फैसले मेरे अपने होते हैं, लेकिन कुछ के लिए मैंने अपने परिवार और शिक्षकों से सलाह ली।"
प्रश्न ४. अंतर्राष्ट्रीय रूसी ओलंपियाड 2024 के लिए आपने कैसे अपनेआप को मानसिक रूप से तैयार किया?
उत्तर - "मैंने विदेश में पढ़ाई करने का सपना देखा था और मैं कई सालों से अवसर की तलाश कर रही थी। सोशल मीडिया की मदद और मेरे शिक्षक के मार्गदर्शन से, मैंने अपनी तैयारी शुरू की।"
प्रश्न ५. भारतीय प्रतियोगी परीक्षाओं तथा अंतर्राष्ट्रीय रूसी ओलंपियाड 2024 के पैटर्न में क्या आपको कोई भिन्नता लगी?
उत्तर - "जी हाँ, अनेक अंतर हैं, विशेष रूप से चयन मानदंड के चरणों में।"
प्रश्न ६. इस ओलंपियाड में प्रतिभाग करने का कोई लाभ क्या आपको अपने देश में भी कुछ मिलेगा?
उत्तर - "निश्चय ही ऐसा होगा और इसका लाभ मुझको मिलेगा। जब मैं आई.आई.एम. अहमदाबाद, आई.आई.एम. कोलकाता या आई.आई.एम. बेंगलुरु में एक्सचेंज करूंगी, तो इसके और भी कई लाभ होंगे।"
प्रश्न ७. एमटेक करने के बाद आपका अगला लक्ष्य क्या है?
उत्तर - "पीएचडी करना।"




अंग्रेजी अनुवाद
Question 1: What goals have you set for your future?
Answer: "I aim to become a professor at a reputed university and then work for the education system in the government of India."

Question 2: How did you develop an interest in technical education? Did anyone guide you in this regard?
Answer: "My guidance came from my father and my teachers. When I was admitted to B.Tech, they played a crucial role in directing me."

Question 3: Are you consulting anyone for advice in your educational and career decisions in the technical field, or are all the decisions your own?
Answer: "Mostly, the decisions are my own, but for some, I have taken advice from my family and teachers."

Question 4: How did you mentally prepare for the International Russian Olympiad 2024?
Answer: "I dreamed of studying abroad, and I have been looking for opportunities for many years. With the help of social media and guidance from my teacher, I started my preparation."

Question 5: Did you find any difference between the patterns of Indian competitive exams and the International Russian Olympiad 2024?
Answer: "Yes, there are many differences, especially in the stages of selection criteria."

Question 6: Will participating in this Olympiad provide you with any benefits in your own country?
Answer: "Absolutely, it will. When I take an exchange at IIM Ahmedabad, IIM Kolkata, or IIM Bangalore, there will be many other benefits as well."

Question 7: What is your next goal after completing your M.Tech?
Answer: "Pursuing a Ph.D."

सूचना स्रोत
श्री मनोज कुमार जी
प्रस्तुति







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मां की गोद से ऊंचाइयों तक — गिरिराज की आत्मकथा"

  मां की गोद से ऊंचाइयों तक  गिरिराज की आत्मकथा "मां की ही वह गोद है, जहां मानवता पले, अगर कहीं है जन्नत तो उसके आंचल के तले..."   यह पंक्ति मेरे जीवन का सार है — मेरी प्रेरणा, मेरा विश्वास और मेरी दिशा।   जब मैं पांच साल का था, तभी पिता जी — भंवरलाल गुर्जर — हमें छोड़कर चले गए। मां, मोती देवी, उस समय केवल 26 वर्ष की थीं। उस उम्र में जब जीवन शुरू होता है, उन्होंने अपना पूरा जीवन मेरे भविष्य के नाम कर दिया। मजदूरी करते हुए उन्होंने न केवल मुझे पाला, बल्कि यह यकीन भी दिलाया कि शिक्षा ही वह कुंजी है जो हर ताला खोल सकती है।   मां कहा करती थीं — "बेटा, गरीबी इंसान की हालत बदल सकती है, इरादा नहीं। मेहनत और ईमानदारी ही सबसे बड़ी पूंजी है।"  यह वाक्य मेरे जीवन का संबल बन गया।   लुहारा के सरकारी विद्यालय से मैंने पहली से आठवीं तक की पढ़ाई की। माध्यमिक शिक्षा मुंडिया से और उच्च माध्यमिक निवाई के राजकीय विद्यालय से प्राप्त की — जहां से मैंने 1994–95 में 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। आगे की पढ़ाई जयपुर के राजस्थान कॉलेज से की, जहां 1...

દીપક પંડ્યા (ગાંધીનગર) - Updated 04.06.2026

મારી ભાવયાત્રા 64 નમસ્કાર … સ્નેહવંદન ! માનવ જીવનની આખીય દોડ પાછળ જો કોઈ એક જ આકાંક્ષા છુપાયેલી હોય, તો તે છે 'ખુશી'. સવારથી સાંજ સુધી માણસ જે કંઈ પણ કરે છે—પૈસા કમાય છે, સત્તા મેળવે છે, સંબંધો બાંધે છે—એ બધાની પાછળનો અંતિમ ઉદ્દેશ્ય માત્રને માત્ર સુખ અને આનંદની પ્રાપ્તિ જ હોય છે. પરંતુ આજના ભૌતિકવાદી યુગમાં માણસ ખુશીની વ્યાખ્યા ભૂલી ગયો છે. તે વિચારે છે કે મેળવવામાં, સંગ્રહ કરવામાં કે અન્ય પાસે અપેક્ષા રાખવામાં ખુશી છે. પણ સત્ય એનાથી તદ્દન વિપરીત છે. સાચી ખુશી આપવામાં છે, લેવા કે માંગવામાં નથી. આ સૃષ્ટિનો અપરંપાર નિયમ છે કે ખુશીની આપણે જેટલી લહાણી કરીશું, તેટલી જ તે આપણી પાસે વ્યાજ સાથે પાછી આવશે. જરા ઊંડાણથી વિચારીએ તો સમજાશે કે 'લેવું' અને 'માંગવું' એ ભિખારીપણું છે, જ્યારે 'આપવું' એ ખુદ અમીરી છે. જ્યારે આપણે કોઈની પાસે કંઈક માંગીએ છીએ, પછી ભલે તે વસ્તુ હોય, પ્રેમ હોય કે આદર હોય, ત્યારે આપણે આપણી જાતને ખાલી અનુભવીએ છીએ. માંગવામાં હંમેશા અપેક્ષા અને પરવશતા હોય છે. અને જ્યાં અપેક્ષાઓનો પહાડ હોય, ત્યાં ક્યારેય સાચો આનંદ હોઈ શકે નહીં. કારણ કે અપેક્ષા હંમેશા...

मन की बातें भाव भरी

🙏🌹🌹❤️❤️🙏 शुभ प्रभात जी🙏🌹❤️🙏 आपका दिन मंगलमय हो। ईश्वर आपकी हर मंगलकामना पूर्ण करें— वह जो हारे का सहारा है, जो टिमटिमाता जुगनू भी है और अथाह ऊर्जा से भरा तारा भी। जो घोर तिमिर में प्रकाश बनकर उभरता है, और उजाले में भी दिन को बहार देता है। वह जो आकार–निराकार दोनों रूपों में दुष्टों का संहारक है, जो दिशाहीन के लिए दिशासूचक यंत्र का पारा बन जाता है। जो निर्धन के दुःख–दरिद्रता का अंत है, और धनी के लिए पौ-बराहा। जिसके हम भी हैं और जो हमारा भी है। जो भूखे के लिए अन्न है और पशुओं के लिए चारा, जो पत्थर, पहाड़ और समूची धरा का आधार है। 🌹 वह सबका भला करें🌹 🙏🌹🌹❤️❤️🙏 आज का विचार मेरी पुस्तक “हृदय उद्गार” से एक कविता — सर्व धर्म समभाव छिन्न-भिन्न सा हृदय मेरा, मन में तूफानी कोलाहल है। सभ्यता के शिखर पर पहुँचकर, धर्म बना क्यों क्रूर दावानल है? भूमि वही, आकाश वही, तुझमें वही, मुझमें वही। एक-सा ही सबका आंचल है, धरती माँ का पावन आँचल है। रक्त-कोष में बहता एक ही बल है, कहीं केसरिया, कहीं हरित दल है। आब पियो या पानी पियो, जल तो आखिर एक ही जल है। यह कैसा आया भेद-रूपी पल है? भिन्न-भिन्न नामों म...