भूमिका
वृक्षारोपण का उद्देश्य पर्यावरण के संरक्षण और सुधार के साथ-साथ सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देना भी होता है। किसी अवसर पर वृक्ष रोपने से रोपित वृक्ष कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करके और ऑक्सीजन छोड़कर वायु गुणवत्ता में सुधार कर जैव विविधता को बढ़ावा देते हैं। साथ ही वर्षा के जल को संग्रहित करने और भूजल स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं। वृक्षारोपण का आयोजन लोगों को एक साथ लाता है, पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाता है और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करता है। किसी अवसर पर वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
खास अवसर
खास अवसर मसलन जन्मदिन, वर्षगाँठ व सम्मान में आंवला, अनार, जामुन, अमरूद, पिलखन, हरसिंगार, गुड़हल आदि के पौधे लगाये गए।
टीम मिशन एजुकेशन की इस बार विशेष कोशिश है कि अधिक से अधिक पौधे जीवित रहें।
सैकडों पौधे लगने से ज्यादा महत्वपूर्ण है उनका पालन पोषण करके उनका वृक्ष बनना।
इसीलिए भावनाओं व यादगार पलों से जोड़कर पौधे लगवाये जा रहे हैं।
लोग खुशी खुशी उनके पालन पोषण की जिम्मेदारी भी ले रहे हैं।
वृक्षारोपण 2024
30 जून 2024
टीम मिशन एजुकेशन
M: +91 - 9811162650 (लोकेश मास्टरजी)



















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें