भूमिका
विश्व भर में विविध गतिविधियों के आयोजन के मूल में मुख्यतः व्यवस्था होती है, जिसके अंतर्गत उसके विविध पक्षों को जान और समझकर भावी कार्यक्रमों में उसका और बेहतर रूप में क्रियान्वित करने का प्रयास किया जाता है। अंतर्संबंध के अंतर्गत आपके समक्ष प्रस्तुत है केंद्रीय विद्यालय के आगरा संभाग की तिरेपनवीं खेलकूद प्रतियोगिताओं का समग्र विवरण।
खेलकूद सत्र
2024-25
आयोजक
केन्द्रीय विद्यालय बबीना छावनी (झांसी)
विवरण
दिनांक 01/07/2024 से 03/07/24 (बालिका वर्ग) एवं दिनांक 08/07/24 से 10/07/24 (बालक वर्ग) तक पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय बबीना छावनी में केन्द्रीय विद्यालय संगठन आगरा संभाग की तिरेपनवीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत बाक्सिंग , वॉलीबाल एवं कबड्डी ( 14, 17 व 19 आयु वर्ग) प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
इस प्रतियोगिता के अन्तर्गत बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में केन्द्रीय विद्यालय आगरा संभाग के इक्कीस विद्यालयों से आए हुए कुल 460 प्रतिभागियों, 57 अनुरक्षकों एवं 52 रेफरीज ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।
प्रथम दिवस - अंतर्संबंध
प्रतियोगिता के प्रथम दिन विद्यालय प्राचार्य श्री संजय कुमार चौहान ने विभिन्न विद्यालयों से आए हुए विद्यार्थियों एवं उनके अनुरक्षकों के साथ एक साझा मीटिंग भी की, जिसमें उन्होंने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उनके ठहरने, खान-पान से संबंधित एवं खेल प्रतियोगिता से जुड़ी अन्य आवश्यक सूचनाओं से अवगत कराया।
तत्पश्चात खेल प्रतियोगिता हेतु आए हुए रेफरीज ने विभिन्न खेलों से जुड़े नियमों को खेल प्रतिभागियों एवं अनुरक्षको के समक्ष साझा किया।
शुभारंभ
बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर सुमित रावत, 27 आर्म्ड ब्रिगेड अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति, नामित अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष दधीचि एवं विद्यालय प्राचार्य श्री संजय कुमार चौहान द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
इसके उपरांत विद्यालय के छात्र - छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसके अंतर्गत स्वागत गीत, मराठी लोकगीत, अणुव्रत गीत एवं राजस्थानी लोकगीत आधारित समूह नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति की गई।
माननीय प्राचार्य श्री संजय कुमार चौहान ने अपने स्वागत भाषण में विभिन्न विद्यालयों से आए हुए प्रतिभागियों, उनके अनुरक्षकों एवं खेल गतिविधियों से जुड़े अन्य गणमान्य व्यक्तियों का विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक स्वागत करते हुए, सभी प्रतिभागियों को अनुशासन ऊर्जा एवं उत्साह के साथ, खेल भावना को बनाए रखते हुए, सभी प्रतियोगिताओं में पूरी सकारात्मकता के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
साथ ही मुख्य अतिथि महोदय ब्रिगेडियर सुमित रावत ने संभागीय स्तर खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा करते हुए खिलाड़ियों को अनुशासन, संयम एवं ईमानदारी के साथ अपने खेल के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित करते हुए, सभी को शुभकामनाएं दीं।
दिनांक 08/07/24 से पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय बबीना छावनी में, केन्द्रीय विद्यालय संगठन आगरा संभाग की तीन दिवसीय (आठ से दस जुलाई ) तिरेपनवीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत बाक्सिंग, वॉलीबाल एवं कबड्डी ( 14, 17 व 19 आयु वर्ग) बालक वर्ग का शुभारंभ हुआ।
चित्र दीर्घा
कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्राचार्य एवं आज के मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार चौहान द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
इसके उपरांत विद्यालय के छात्र - छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसके अंतर्गत स्वागत गीत,मराठी लोकगीत,अणुव्रत गीत एवं राजस्थानी लोकगीत आधारित समूह नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति की गई।
माननीय प्राचार्य श्री संजय कुमार चौहान ने अपने स्वागत भाषण में विभिन्न विद्यालयों से आए हुए प्रतिभागियों, उनके अनुरक्षकों एवं खेल गतिविधियों से जुड़े अन्य गणमान्य व्यक्तियों का विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक स्वागत करते हुए,सभी प्रतिभागियों को अनुशासन ऊर्जा एवं उत्साह के साथ,खेल भावना को बनाए रखते हुए, सभी प्रतियोगिताओं में पूरी सकारात्मकता के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
साथ ही मुख्य अतिथि महोदय ब्रिगेडियर सुमित रावत ने संभागीय स्तर खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा करते हुए खिलाड़ियों को अनुशासन, संयम एवं ईमानदारी के साथ अपने खेल के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित करते हुए, सभी को शुभकामनाएं दीं।
इसके उपरांत विद्यालय के छात्र - छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । तत्पश्चात सभी प्रतिभागियों ने खेल भावना एवं सुचिता को बनाए रखने की शपथ भी ग्रहण की। इस अवसर पर माननीय प्राचार्य श्री संजय कुमार चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने स्वागत भाषण में विभिन्न विद्यालयों से आए हुए प्रतिभागियों, उनके अनुरक्षकों एवं खेल गतिविधियों से जुड़े अन्य गणमान्य व्यक्तियों का विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक स्वागत करते हुए,सभी प्रतिभागियों को अनुशासन ऊर्जा एवं उत्साह के साथ,खेल भावना को बनाए रखते हुए एवं प्रतियोगिताओं में पूरी सकारात्मकता के साथ जुड़ने हेतु प्रेरित किया।
और अंत में प्राचार्य महोदय ने संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत करते हुए, सभी से संयम,अनुशासन, सहयोग एवं सकारात्मक भाव से प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आग्रह किया।
समापन
दिनांक 10/07/24 को प्रतियोगिता के समापन समारोह में विद्यालय प्राचार्य श्री संजय कुमार चौहान ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया।
साथ ही इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों से आए हुए प्रतिभागी छात्र - छात्राओं उनके अनुरक्षकों एवं खेल प्रतियोगिता से जुड़े अन्य पदाधिकारियों के ठहरने एवं खानपान की उत्तम व्यवस्था केन्द्रीय विद्यालय बबीना छावनी के प्रांगण में ही की गई।
तिरेपनवीं संभागीय स्तर खेल प्रतियोगिता
परिणाम बालिका वर्ग
कबड्डी अंडर 14
प्रथम - केन्द्रीय विद्यालय नोएडा प्रथम पाली
द्वितीय केन्द्रीय विद्यालय
तृतीय-केन्द्रीय विद्यालय
कबड्डी अंडर 17
प्रथम - केन्द्रीय विद्यालय झांसी नंबर 2
द्वितीय केन्द्रीय विद्यालय नोएडा प्रथम पाली
तृतीय-केन्द्रीय विद्यालय नोएडा द्वितीय पाली
वॉलीबॉल अंडर 14
प्रथम - केन्द्रीय विद्यालय सूरजपुर
द्वितीय केन्द्रीय विद्यालय
तृतीय-केन्द्रीय विद्यालय
वॉलीबॉल अंडर 17
प्रथम - केन्द्रीय विद्यालय सूरजपुर
द्वितीय केन्द्रीय विद्यालय हिंडन नंबर 1
तृतीय-केन्द्रीय विद्यालय आगरा नंबर 1
बॉक्सिंग अंडर 19
प्रथम - केन्द्रीय विद्यालय
द्वितीय केन्द्रीय विद्यालय
तृतीय-केन्द्रीय विद्यालय
तिरेपनवीं संभागीय स्तर खेल प्रतियोगिता
परिणाम बालक वर्ग
वॉलीबॉल अंडर 14
प्रथम - केन्द्रीय विद्यालय सूरजपुर ,
द्वितीय केन्द्रीय विद्यालय हिंडन नंबर 1
तृतीय- केन्द्रीय विद्यालय हजरतपुर
वॉलीबॉल अंडर 17
प्रथम केन्द्रीय विद्यालय हजरतपुर
द्वितीय केन्द्रीय विद्यालय हिंडन नंबर 1
तृतीय केन्द्रीय विद्यालय अलीगढ़
कबड्डी अंडर 14
प्रथम केन्द्रीय विद्यालय एटा
द्वितीय केन्द्रीय विद्यालय ईदगाह
तृतीय केन्द्रीय विद्यालय हजरतपुर
कबड्डी अंडर 17
प्रथम केन्द्रीय विद्यालय एनटीपीसी दादरी
द्वितीय केन्द्रीय विद्यालय चांदीनगर
तृतीय केन्द्रीय विद्यालय बुलंदशहर प्रथम पाली
बाक्सिंग अंडर 14
प्रथम केन्द्रीय विद्यालय बबीना छावनी
बाक्सिंग अंडर 17
द्वितीय केन्द्रीय विद्यालय डी एल मेरठ
बाक्सिंग अंडर 19
केन्द्रीय विद्यालय नोएडा द्वितीय पाली
सुर्खी
सूचना स्रोत
प्रधानाचार्य श्री संजय चौहान जी
प्रस्तुति
















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें