भूमिका
सृष्टि में विविध कार्यों में संलग्न अनेकानेक प्रकृति के लोग हैं। यहां पर ऐसे पवित्र भाव से एक जटिल मिशन नींव के नाम से विविध सामाजिक कार्यों में संलग्न है। उन्होंने आज वृक्षारोपण कर राष्ट्रहित में एक विशिष्ट कार्य को अंजाम दिया। आइए आप भी जानिए वृक्षारोपण प्रोग्राम की बाबत।
वृक्षारोपण प्रोग्राम
नींव संस्था ने प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रण को आगे बढ़ाते हुए दिनांक १८.०७.२०२४ को 'एक पेड़ माँ के नाम' से मेरठ जनपद में पेड़ लगाए।
एक वृक्ष मां के नाम
प्रधानमंत्री मोदी ने इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर एक खास अभियान शुरू किया जिसका नाम है-एक पेड़ मां के नाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से प्रेरित होकर नींव संस्थान, जो कि गरीब व बेसहारा बच्चों को शिक्षित करने व पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करती है, ने अपने स्वयंसेवको के साथ मिलकर मेरठ के मामेपुर ग्राम की कॉलोनी में एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाया। साथ ही सभी निवासियों को भी पेड़ वितरित किये, जिससे कि वो भी अपने घर के आगे अपनी अपनी मां की स्मृति में पेड़ लगा सकें। आज 200 से ज्यादा पेड़ वितरित किये गए व उन कॉलोनियों में लगाये गए जहाँ पेड़ नही थे। वहां के निवासियों ने नींव के इस कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की व इन पेड़ों को जब तक वो बड़े नही हो जाते देखभाल करने का प्रण किया।
अपील
नींव के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर डॉ. उपदेश वर्मा सभी देशवासियों से यह अपील करते है कि अपनी मां के साथ मिलकर या उनके नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं व आपने पर्यावरण को सुरक्षित बनाएं।
इस अवसर पर नींव के अध्यक्ष अधिवक्ता हरिदत्त वर्मा, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर डॉ. उपदेश वर्मा, दुर्गेश जी, शुभम जी, मेवाराम जी, अखिल जी, निखिल जी व अन्य कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।
चित्रों के झरोखे से









टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें