भूमिका
समाज में अपने अपने क्षेत्र में लोग अपनी अपनी रुचि और समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझते हुए जनजागरूकता अभियानों में लगे रहते हैं। एक ऐसी ही शख्सियत हैं सहारनपुर की विभूति और सहारनपुर में ग्राम बहादुरपुर में स्थापित कृपा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर महिपाल सिंह जी। ये अपने क्षेत्र में ऑर्गेनिक कृषि को प्रोत्साहित करने में प्राणपण से लगे हुए हैं।
ऑर्गेनिक कृषि क्षेत्र का भ्रमण
कृपा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर महिपाल सिंह ने जय एग्रो बायो के फॉर्म ग्राम छपरेडी में एक विजिट की, जिसमें वह ग्राम चंदनपुर के किसान रजनीश कुमार से मिले और उनकी अन्य किसानों से भी बातचीत हुई। वहां पर उन्होंने किसानों को बर्मी कंपोस्ट के केंचुआ बेड लगाने के लिए प्रमोट किया और किसानों को सलाह दी कि वे भी ऑर्गेनिक खेती करें ताकि वो निरोगी रहकर डॉक्टर और बीमारियों से बच सकें।
इस विजिट में प्रदीप हिंदुस्तानी, जोगिंदर सिंह और राजकुमार सिंह उनके साथ रहे। डॉक्टर महिपाल ने बताया कि यह कार्य किसानों के हित में है अगर किसान बर्मी कंपोस्ट के बेड लगवाना चाहते हैं तो वे भी लगवा सकते हैं। हम भी अपने कृपा फाउंडेशन ग्राम बहादरपुर में ये बर्मी कंपोस्ट के बैंड लगवाएंगे। अगर कोई भी किसान ये बैड लगे हुए देखना चाहते है तो वे ग्राम छपरेड़ी में या ग्राम गंगडोली गन्ना मिल के पास जाकर देख सकते हैं यह कार्य दिन रात चलता रहता है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें