भूमिका
उम्मीद यानि भरोसा या ढाढस देना अथवा आत्मविश्वास देना। किसी को किसी कार्य के लिए साहस देना और ऐसा ही प्रयास इस नाम से गठित संस्था के द्वारा किया जाता है पुस्तकों के माध्यम से।
अवसर
आज दक्षिण दिल्ली की पावन भूमि पर 'उम्मीद' संस्था द्वारा नि:शुल्क पुस्तक बैंक की प्रदेश स्तरीय बैठक और संस्था का विस्तार किया गया।
दायित्व
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम कुमार लोहिया जी प्रबंधक लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल एवं लैक्चरार शिक्षा विभाग ने की ।
कार्यक्रम विवरण
इस शुभ अवसर पर श्री प्रदीप लोहिया जी , दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल बैंसला जी, सर्वेश भारती मीडिया प्रभारी, चन्दभान यादव महासचिव, संजीव ठाकुर सुल्तानपुर इकाई अध्यक्ष, श्री रामलाल शर्मा जी और मास्टर हरीश जी शिक्षा विभाग दिल्ली भी उपस्थित रहे। उम्मीद संस्था नि:शुल्क पुस्तक बैंक का उद्देश्य समाज में शिक्षा की अलख जगाने का काम कर रही है। उम्मीद संस्था के द्वारा 17954 बच्चों को 70,652 किताबें बांटी जा चुकी हैं। यह एक सामाजिक संस्था है जो दादरी के दुजाना गांव में पिछले काफी वर्षों से सक्रिय हैं। लेकिन उम्मीद संस्था नि:शुल्क पुस्तक बैंक घिटोरनी, सुल्तानपुर और हरियाणा के महानगर गुरुग्राम, फरीदाबाद के तिगांव में भी जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क पुस्तकें देकर शिक्षा की अलख जगाने का काम कर रही है। इस शुभ अवसर पर श्री हरीश जी को दिल्ली प्रदेश का प्रवक्ता बनाया गया और श्री रामलाल शर्मा जी उप प्रवक्ता बनाया गया।
'उम्मीद' की आशा
हम आशा करते हैं कि आप सभी के आने से हर जरूरतमंद बच्चों को पुस्तकें उपलब्ध होंगी। उम्मीद संस्था निशुल्क पुस्तक बैंक दिल्ली सभी नये सदस्यों का हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करती है।
कार्यक्रम चित्रों के आलोक में












टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें