सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एक शाम शहीदों के नाम

भूमिका

साथियो आज दिल्ली स्थित घिटोरनी में एक अविस्मरणीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें न सिर्फ शहीदों का स्मरण किया गया बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले बालकों का नागरिक अभिनंदन भी किया गया।

अवसर

आज दक्षिणी दिल्ली के गांव घिटोरनी में मां सरस्वती कोचिंग सेंटर के द्वारा *एक शाम शहीदों के नाम* कार्यक्रम और *राष्ट्रीय झंडा दिवस* के शुभ अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम विवरण

इस मौके पर सभी गांव वालों ने मिलकर शहीदों को फूल अर्पित कर नमन किया। साथ ही इस शुभ अवसर पर बोर्ड की परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। 




































अतिथिगण

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री विवेक हूण जी (बी.एस.एफ. कमांडिंग ऑफिसर) और श्री दीपक भाटी जी (लेफ्टिनेंट जनरल), श्री अनुज भाटी (फाउंडर बेटी फाउंडेशन दिल्ली), श्री प्रदीप लोहिया जी और राजेंद्र सिंह लोहिया जी, एडवोकेट मनोज बैसला, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल बैसला (शिक्षाविद) भी उपस्थित रहे। सभी सम्मानित अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर फूल मालाओं से स्वागत किया गया।इस शुभ अवसर पर कक्षा दस और बारह की बोर्ड परीक्षा में उत्तम परिणाम देने वाले बच्चों को मोमेंटो और पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। 

अतिथियों के उद्गार

इस अवसर पर श्री अनुज भाटी जी ने बच्चों को शिक्षा से संबंधित जागरूक करने और दिल्ली पुलिस की तैयारी करने में मदद करने का संकल्प लिया और बेटियां को आगे बढ़ाने में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर श्री प्रदीप लोहिया जी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और बच्चों को आर्मी के बारे में बताया। श्री राजेन्द्र लोहिया जी ने बच्चों को जीवन में कठिन परिश्रम करने पर बल देते हुए शिक्षा पर जोर दिया। श्री मनोज बैसला एडवोकेट जी ने बच्चों को अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी और कोचिंग सेंटर घिटोरनी की प्रशंसा की। इस शुभ अवसर पर श्री अनिल बैंसला जी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने बच्चों को अपने जीवन में अंकों को अधिक महत्व ना देते हुए जीवन में अच्छे संस्कार और संस्कृति, परम्पराओं को ध्यान में रखकर सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथियो ने कक्षा बारह (मेडिकल) की छात्रा पलक को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और कक्षा दस की छात्राओं; रिया, सपना, सलोनी, मुस्कान, दीपाली; को मेरिट सूची में आने पर कोचिंग सेंटर की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

सूचना स्रोत

श्री अनिल जी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मां की गोद से ऊंचाइयों तक — गिरिराज की आत्मकथा"

  मां की गोद से ऊंचाइयों तक  गिरिराज की आत्मकथा "मां की ही वह गोद है, जहां मानवता पले, अगर कहीं है जन्नत तो उसके आंचल के तले..."   यह पंक्ति मेरे जीवन का सार है — मेरी प्रेरणा, मेरा विश्वास और मेरी दिशा।   जब मैं पांच साल का था, तभी पिता जी — भंवरलाल गुर्जर — हमें छोड़कर चले गए। मां, मोती देवी, उस समय केवल 26 वर्ष की थीं। उस उम्र में जब जीवन शुरू होता है, उन्होंने अपना पूरा जीवन मेरे भविष्य के नाम कर दिया। मजदूरी करते हुए उन्होंने न केवल मुझे पाला, बल्कि यह यकीन भी दिलाया कि शिक्षा ही वह कुंजी है जो हर ताला खोल सकती है।   मां कहा करती थीं — "बेटा, गरीबी इंसान की हालत बदल सकती है, इरादा नहीं। मेहनत और ईमानदारी ही सबसे बड़ी पूंजी है।"  यह वाक्य मेरे जीवन का संबल बन गया।   लुहारा के सरकारी विद्यालय से मैंने पहली से आठवीं तक की पढ़ाई की। माध्यमिक शिक्षा मुंडिया से और उच्च माध्यमिक निवाई के राजकीय विद्यालय से प्राप्त की — जहां से मैंने 1994–95 में 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। आगे की पढ़ाई जयपुर के राजस्थान कॉलेज से की, जहां 1...

દીપક પંડ્યા (ગાંધીનગર) - Updated 04.06.2026

મારી ભાવયાત્રા 64 નમસ્કાર … સ્નેહવંદન ! માનવ જીવનની આખીય દોડ પાછળ જો કોઈ એક જ આકાંક્ષા છુપાયેલી હોય, તો તે છે 'ખુશી'. સવારથી સાંજ સુધી માણસ જે કંઈ પણ કરે છે—પૈસા કમાય છે, સત્તા મેળવે છે, સંબંધો બાંધે છે—એ બધાની પાછળનો અંતિમ ઉદ્દેશ્ય માત્રને માત્ર સુખ અને આનંદની પ્રાપ્તિ જ હોય છે. પરંતુ આજના ભૌતિકવાદી યુગમાં માણસ ખુશીની વ્યાખ્યા ભૂલી ગયો છે. તે વિચારે છે કે મેળવવામાં, સંગ્રહ કરવામાં કે અન્ય પાસે અપેક્ષા રાખવામાં ખુશી છે. પણ સત્ય એનાથી તદ્દન વિપરીત છે. સાચી ખુશી આપવામાં છે, લેવા કે માંગવામાં નથી. આ સૃષ્ટિનો અપરંપાર નિયમ છે કે ખુશીની આપણે જેટલી લહાણી કરીશું, તેટલી જ તે આપણી પાસે વ્યાજ સાથે પાછી આવશે. જરા ઊંડાણથી વિચારીએ તો સમજાશે કે 'લેવું' અને 'માંગવું' એ ભિખારીપણું છે, જ્યારે 'આપવું' એ ખુદ અમીરી છે. જ્યારે આપણે કોઈની પાસે કંઈક માંગીએ છીએ, પછી ભલે તે વસ્તુ હોય, પ્રેમ હોય કે આદર હોય, ત્યારે આપણે આપણી જાતને ખાલી અનુભવીએ છીએ. માંગવામાં હંમેશા અપેક્ષા અને પરવશતા હોય છે. અને જ્યાં અપેક્ષાઓનો પહાડ હોય, ત્યાં ક્યારેય સાચો આનંદ હોઈ શકે નહીં. કારણ કે અપેક્ષા હંમેશા...

मन की बातें भाव भरी

🙏🌹🌹❤️❤️🙏 शुभ प्रभात जी🙏🌹❤️🙏 आपका दिन मंगलमय हो। ईश्वर आपकी हर मंगलकामना पूर्ण करें— वह जो हारे का सहारा है, जो टिमटिमाता जुगनू भी है और अथाह ऊर्जा से भरा तारा भी। जो घोर तिमिर में प्रकाश बनकर उभरता है, और उजाले में भी दिन को बहार देता है। वह जो आकार–निराकार दोनों रूपों में दुष्टों का संहारक है, जो दिशाहीन के लिए दिशासूचक यंत्र का पारा बन जाता है। जो निर्धन के दुःख–दरिद्रता का अंत है, और धनी के लिए पौ-बराहा। जिसके हम भी हैं और जो हमारा भी है। जो भूखे के लिए अन्न है और पशुओं के लिए चारा, जो पत्थर, पहाड़ और समूची धरा का आधार है। 🌹 वह सबका भला करें🌹 🙏🌹🌹❤️❤️🙏 आज का विचार मेरी पुस्तक “हृदय उद्गार” से एक कविता — सर्व धर्म समभाव छिन्न-भिन्न सा हृदय मेरा, मन में तूफानी कोलाहल है। सभ्यता के शिखर पर पहुँचकर, धर्म बना क्यों क्रूर दावानल है? भूमि वही, आकाश वही, तुझमें वही, मुझमें वही। एक-सा ही सबका आंचल है, धरती माँ का पावन आँचल है। रक्त-कोष में बहता एक ही बल है, कहीं केसरिया, कहीं हरित दल है। आब पियो या पानी पियो, जल तो आखिर एक ही जल है। यह कैसा आया भेद-रूपी पल है? भिन्न-भिन्न नामों म...