भूमिका
विश्व भर में कुछ अवसर ऐसे हैं जिनको बिना किसी भेदभाव के हर देश में मनाया जाता है। ऐसा ही एक अवसर है विश्व पर्यावरण दिवस। राजस्थान के श्रीदादू पर्यावरण संस्थान रानीपुरा एवं साहित्य मंच टोडारायसिंह की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पालिका टोडारायसिंह के सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके उपरांत परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इसी कार्यक्रम का विवरण यहां पर प्रस्तुत किया जा रहा है।
कार्यक्रम विवरण
श्रीदादू पर्यावरण संस्थान रानीपुरा एवं साहित्य मंच टोडारायसिंह की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पालिका टोडारायसिंह के सभागार मे संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी शिवराज मीणा एवं अतिविशिष्ट अतिथि नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन संतकुमार जैन व विशिष्ट अतिथि अनुपमा तिवारी पर्यावरणविद् रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र भारद्वाज, अध्यक्ष श्रीदादू पर्यावरण संस्थान रानीपुरा रहे।
शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे को तिलक वन्दन, माल्यार्पण कर किया गया। संस्थान द्वारा सभी अतिथियों का दुपट्टा एवं शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी ने उपस्थित सभी सज्जनों एवं छात्र-छात्राओं को पर्यावरण जागरूकता के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने, जीव-जंतुओं की रक्षा करने, जल बचत एवं वनों की रक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। पूर्व पालिका अध्यक्ष संतकुमार जैन ने बताया कि आगामी दिनों में टोडारायसिंह शहर में पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए हजारों पेड़ लगाए जाएंगे तथा उनकी सार संभाल एवं जल की समुचित व्यवस्था के लिए जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने साहित्य मंच व श्रीदादू पर्यावरण संस्थान के पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी विभिन्न कार्यक्रमो के आयोजन करके आमजन को जागरूक करने का कार्य करते हैं। विशिष्ट अतिथियों ने भी पर्यावरण को बचाने के लिए उपस्थितजनों को संबोधित किया।























टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें