भूमिका
सेवानिवृत्ति किसी पद से अथवा किसी व्यवसाय से अथवा किसी सक्रिय कार्यकारी जीवन से निवृत्ति अर्थात छोड़ने के लिए प्रयुक्त होने वाला शब्द है। कोई व्यक्ति अर्ध-सेवानिवृत्ति के रूप में कुछ काम करने के समय की कमी अथवा कार्यभार कम करने के रूप में भी ले सकता है।
कार्यक्रम विवरण
जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डाइट टोंक में श्रीमती प्रतिमा मोहन कौशिक प्रभागाध्यक्ष सीएमडीई प्रभाग डाइट टोंक का आज सेवानिवृत्त समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमति मीना लसारिया, टोंक पी जी काॅलेज प्राचार्य श्री लोकेश कुमार, श्रीमती पूर्णिमादास अग्रवाल कार्यवाहक प्रधानाचार्य डाइट टोंक, पुरा डाइट स्टाफ व टोंक जिले से चूनिंदा SRG शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम चार घंटे चला। सभी ने प्रतिमा मेम की कर्तव्यपरायणता का खूब बखान किया। अंत में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया गया।
प्रतिमा मेम व उनके प्रोफेसर पति शिवचरण जी को मन की हूंक पुस्तक भेंट की गई। कार्यक्रम में अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन जिला संयोजक श्री देवेन्द्र कुमार जोशी ने भी मेम को पुस्तक भेंट भावी जीवन की ढेर सारी शुभकामनाएं व बधाइयां दीं।
सूचना स्रोत
हंसराज हंस
प्रस्तोता








टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें