भूमिका
तन मन निरोगी रखने के उद्देश्य से जीवन में योग की महती भूमिका मानी जाती है। हमारे देश सहित दुनिया भर में योग की महत्ता को जानने और समझने वाले उत्साहित होकर विश्व योग दिवस भी उत्साहित होकर मनाते हैं।
कार्यक्रम विवरण
विश्व योग दिवस 2024 के दौरान ग्रीष्मकालीन अवकाश में छात्र कृष्ण कुमार बैरवा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपालपुरा ने साहित्य मंच टोडारायसिंह की प्रेरणा से योग आधारित सूर्य नमस्कार की विभिन्न क्रियाओं का योग मॉडल का निर्माण कर अपने हाथ का हुनर दिखाया। नेहरू पार्क- टोडारायसिंह में विश्व योग दिवस पर उक्त मॉडल को प्रदर्शित किया गया। शिवराज मीणा, उपखंड अधिकारी टोडारायसिंह ने छात्र को दुपट्टा पहनाकर प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर साहित्य मंच के शिवराज कुर्मी, राजेन्द्र प्रसाद विजयवर्गीय मौजूद रहे।
















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें