सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शादी की छत्तीसवीं वैवाहिक वर्षगांठ पर कवि की पुत्री को आशीषी बधाई

पापा कृष्ण का आशीषी उपहार

(दिनांक ३० जून 2024) 


चिरंजीव संजय-संजो की वर्षगाँठ शादी की आई। 

दून घाटी से गुरुग्राम तक कली-कली दिखती मुस्काई।


सात फेरों पर वचन लिये जो जयन्ती याद दिलाती है। 

विगत वर्ष के टूटे सपने फिर से जोड़ दिखाती है। 

जीवन में खट रस मधु रस की सरिता संग-संग बहती है। 

मधु रस और खट रस अन्तर को थोड़ा चखते ही कहती है। 

जीवन सुखी उसी का होता जिसने मधु में डुबकी खाई। 

दून घाटी से गुरुग्राम तक कली-कली दिखती मुस्काई।।१।।


सेवानिवृत्त अब तुम दोनों समझ गए जीवन सच्चाई। 

परिवार में अधिक प्रेम से अब रहने की बारी आई। 

देवलोक से नित ही मिलता आशीषों का महा जखीरा। 

वहाँ पर बैठी दो-दो मम्मी हरती सदा तुम्हारी पीरा। 

देवभूमि अरु खुर्जा वाले पापा की आशीष बधाई। 

 दून घाटी से गुरुग्राम तक कली-कली दिखती मुस्काई।।२।।


तुम खुशियों के झूले में ही हर पल पावन झोंके खाओ। 

शेष लक्ष्य जो जीवन के हैं सिद्ध शीघ्र करके दिखलाओ। 

ज्योति पुत्रवधू ऐसी है मुस्कानों से नित दीप जलाती। 

खुद होकर के मन में पुलकित वो पुलकित को भी पुलकाती।

जीवन कर्म-क्षेत्र में देखा धीरे-धीरे चाल बढ़ाई। 

दून घाटी से गुरुग्राम तक कली-कली दिखती मुस्काई।।३।।


प्यारा-सा है मुदित अनूठा पुत्र धर्म को खूब निभाता। 

सेवा करके सबकी ही वो हर पल ही पाया हर्षाता।

छोटे से जीवन में उसने हर बाधा को पार किया है। 

प्यार योग्य भी नहीं मिला जो उस तक को भी प्यार दिया है। 

उसको अनजानी मनचाही चिड़िया देख रही ललचाई। 

दून घाटी से गुरुग्राम तक कली-कली दिखती मुस्काई।।४।।


 हीरक जयन्ती शादी की मन शत्याधिक आयु हो जग में। 

कोई न कंटक आवे मग में और न आवें बूंदें दृग में। 

पुत्रवधु ज्योति है घर में ढूंढे अपनी आज जिठानी।

पुत्रवधुएं दो अतिशीघ्र ही छम-छम नाचेंगी बन रानी।

बच्चों की किलकारी तक भी मुझको देती आज सुनाई। 

दून घाटी से गुरुग्राम तक कली-कली दिखती मुस्काई।।५।।


अंग्रेजी अनुवाद

Blessings of Papa Krishna
(Dated 30 June 2024)

The wedding anniversary of the immortal Sanjay-Sanjo has arrived.
From Doon Valley to Gurugram, every bud is seen smiling.

This anniversary reminds us of the vows taken on seven rounds.
It shows us how to connect the broken dreams of the past year.
In life, the stream of sour and sweet juice flows together.
It tells the difference between sweet and sour juice as soon as one tastes it.
Only those who take a dip in honey have a happy life.
From Doon Valley to Gurugram, every bud is seen smiling.

Now that you both are retired, you have understood the truth of life.
Now it is your turn to live with more love in the family.
Every day, a huge store of blessings is received from Devlok.
Sitting there, two mummies always relieve your pain.
Blessings and congratulations from Papa of Devbhoomi and Khurja. 
From Doon Valley to Gurugram, every bud is seen smiling.

May you enjoy the pure breeze every moment in the swing of happiness. 
Show that you achieve the remaining goals of life soon. 
Jyoti daughter-in-law is such that she lights the lamp with her smile every day. 
Being herself happy in the heart, she also makes others happy. 
I saw her gradually increasing her pace in the field of work in life. 
From Doon Valley to Gurugram, every bud is seen smiling. 

Mudit is a cute and unique son who fulfills his duties very well. 
He is happy every moment by serving everyone. 
He has crossed every obstacle in his short life. 
He did not even find anyone worthy of love who has given love to him. 
An unknown desired bird is looking at him temptingly. 
From Doon Valley to Gurugram, every bud is seen smiling. 

Diamond Jubilee of marriage, may I live a hundred years in this world.
May no thorn come in my path and no tears come in my eyes.
Daughter-in-law Jyoti is in the house and she is looking for her sister-in-law today.
Very soon the two daughters-in-law will dance like the queen of the forest.
Today I can even hear the laughter of the children.
From Doon Valley to Gurugram, every bud is seen smiling.


प्रस्तोता











टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मां की गोद से ऊंचाइयों तक — गिरिराज की आत्मकथा"

  मां की गोद से ऊंचाइयों तक  गिरिराज की आत्मकथा "मां की ही वह गोद है, जहां मानवता पले, अगर कहीं है जन्नत तो उसके आंचल के तले..."   यह पंक्ति मेरे जीवन का सार है — मेरी प्रेरणा, मेरा विश्वास और मेरी दिशा।   जब मैं पांच साल का था, तभी पिता जी — भंवरलाल गुर्जर — हमें छोड़कर चले गए। मां, मोती देवी, उस समय केवल 26 वर्ष की थीं। उस उम्र में जब जीवन शुरू होता है, उन्होंने अपना पूरा जीवन मेरे भविष्य के नाम कर दिया। मजदूरी करते हुए उन्होंने न केवल मुझे पाला, बल्कि यह यकीन भी दिलाया कि शिक्षा ही वह कुंजी है जो हर ताला खोल सकती है।   मां कहा करती थीं — "बेटा, गरीबी इंसान की हालत बदल सकती है, इरादा नहीं। मेहनत और ईमानदारी ही सबसे बड़ी पूंजी है।"  यह वाक्य मेरे जीवन का संबल बन गया।   लुहारा के सरकारी विद्यालय से मैंने पहली से आठवीं तक की पढ़ाई की। माध्यमिक शिक्षा मुंडिया से और उच्च माध्यमिक निवाई के राजकीय विद्यालय से प्राप्त की — जहां से मैंने 1994–95 में 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। आगे की पढ़ाई जयपुर के राजस्थान कॉलेज से की, जहां 1...

દીપક પંડ્યા (ગાંધીનગર) - Updated 04.06.2026

મારી ભાવયાત્રા 64 નમસ્કાર … સ્નેહવંદન ! માનવ જીવનની આખીય દોડ પાછળ જો કોઈ એક જ આકાંક્ષા છુપાયેલી હોય, તો તે છે 'ખુશી'. સવારથી સાંજ સુધી માણસ જે કંઈ પણ કરે છે—પૈસા કમાય છે, સત્તા મેળવે છે, સંબંધો બાંધે છે—એ બધાની પાછળનો અંતિમ ઉદ્દેશ્ય માત્રને માત્ર સુખ અને આનંદની પ્રાપ્તિ જ હોય છે. પરંતુ આજના ભૌતિકવાદી યુગમાં માણસ ખુશીની વ્યાખ્યા ભૂલી ગયો છે. તે વિચારે છે કે મેળવવામાં, સંગ્રહ કરવામાં કે અન્ય પાસે અપેક્ષા રાખવામાં ખુશી છે. પણ સત્ય એનાથી તદ્દન વિપરીત છે. સાચી ખુશી આપવામાં છે, લેવા કે માંગવામાં નથી. આ સૃષ્ટિનો અપરંપાર નિયમ છે કે ખુશીની આપણે જેટલી લહાણી કરીશું, તેટલી જ તે આપણી પાસે વ્યાજ સાથે પાછી આવશે. જરા ઊંડાણથી વિચારીએ તો સમજાશે કે 'લેવું' અને 'માંગવું' એ ભિખારીપણું છે, જ્યારે 'આપવું' એ ખુદ અમીરી છે. જ્યારે આપણે કોઈની પાસે કંઈક માંગીએ છીએ, પછી ભલે તે વસ્તુ હોય, પ્રેમ હોય કે આદર હોય, ત્યારે આપણે આપણી જાતને ખાલી અનુભવીએ છીએ. માંગવામાં હંમેશા અપેક્ષા અને પરવશતા હોય છે. અને જ્યાં અપેક્ષાઓનો પહાડ હોય, ત્યાં ક્યારેય સાચો આનંદ હોઈ શકે નહીં. કારણ કે અપેક્ષા હંમેશા...

मन की बातें भाव भरी

🙏🌹🌹❤️❤️🙏 शुभ प्रभात जी🙏🌹❤️🙏 आपका दिन मंगलमय हो। ईश्वर आपकी हर मंगलकामना पूर्ण करें— वह जो हारे का सहारा है, जो टिमटिमाता जुगनू भी है और अथाह ऊर्जा से भरा तारा भी। जो घोर तिमिर में प्रकाश बनकर उभरता है, और उजाले में भी दिन को बहार देता है। वह जो आकार–निराकार दोनों रूपों में दुष्टों का संहारक है, जो दिशाहीन के लिए दिशासूचक यंत्र का पारा बन जाता है। जो निर्धन के दुःख–दरिद्रता का अंत है, और धनी के लिए पौ-बराहा। जिसके हम भी हैं और जो हमारा भी है। जो भूखे के लिए अन्न है और पशुओं के लिए चारा, जो पत्थर, पहाड़ और समूची धरा का आधार है। 🌹 वह सबका भला करें🌹 🙏🌹🌹❤️❤️🙏 आज का विचार मेरी पुस्तक “हृदय उद्गार” से एक कविता — सर्व धर्म समभाव छिन्न-भिन्न सा हृदय मेरा, मन में तूफानी कोलाहल है। सभ्यता के शिखर पर पहुँचकर, धर्म बना क्यों क्रूर दावानल है? भूमि वही, आकाश वही, तुझमें वही, मुझमें वही। एक-सा ही सबका आंचल है, धरती माँ का पावन आँचल है। रक्त-कोष में बहता एक ही बल है, कहीं केसरिया, कहीं हरित दल है। आब पियो या पानी पियो, जल तो आखिर एक ही जल है। यह कैसा आया भेद-रूपी पल है? भिन्न-भिन्न नामों म...