सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्लीन पोलिटिकल एलाइन्स (सीपीए) की बैठक का विवरण

भूमिका

साथियो! यह विवरण है एक नवगठित राजनीतिक गठबंधन की बैठक का, जिसमें समस्त प्रतिभागी साक्षर समाज का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। निर्मल मन से भविष्य की राजनीति को दिशा देने का एक निर्लोभ प्रयास।

विकास यदि प्रकृति केंद्रित हो तो न सिर्फ इस समाज का भला होगा बल्कि अगली पीढ़ी को भी बेहतर भविष्य दिया जा सकेगा। इस विचारधारा के साथ पहली बार क्लीन पोलिटिकल एलायन्स (सीपीए) नाम से एक सामाजिक-राजनैतिक गठबंधन बनाया गया है जो प्रकृति केंद्रित विकास हेतु आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़कर दिल्ली की सत्ता जनहित में हासिल करने का प्रयास करेगा।

आज गठबंधन बनाने हेतु दिल्ली में लोकेश मास्टरजी की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी, आजाद अधिकार सेना, जय हिन्द मंच, राष्ट्रीय स्वाभिमान पार्टी एवं लोकतंत्र मुक्ति आंदोलन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसमें सर्वसम्मति से तय हुआ कि गठबंधन का नाम 'क्लीन पोलिटिकल अलायन्स' यानि स्वच्छ राजनीतिक गठबंधन (CPA) होगा, गठबंधन के दिल्ली के मुख्यमंत्री हेतु स्वच्छ छवि वाले कर्मठ व जनहित में संघर्षरत पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर और गठबंधन के संयोजक प्रताप चंद्रा राष्ट्रवादी का नाम तय किया गया।

बैठक में प्रकृति केंद्रित विकास को राजनीति के मूल में रखकर कार्य करने का निर्णय लिया गया और कहा गया कि गठबंधन का उद्देश्य न सिर्फ सामाजिक न्याय हेतु काम करना है, बल्कि इस पीढ़ी के साथ ही अगली पीढ़ी को भी जीवन जीना आसान हो सके। मानव केंद्रित विकास की होड़ में प्रकृति रौंदी जा रही है जिसे सिर्फ सामाजिक चेतना से नहीं संभाला जा सकता है। इसके लिए राजनीतिक इच्छा शक्ति अति आवश्यक है, परंतु आज किसी भी राजनीतिक दल की इच्छा प्रकृति संरक्षण में नहीं है। विकास के नाम पर कार्पोरेटों को हजारों लाखों एकड़ जंगल सौंप दिया जा रहा है जिसे काटकर न सिर्फ इस पीढ़ी बल्कि अगली पीढ़ी के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है जिसे नियंत्रित करना आवश्यक है।

बैठक में कहा गया कि प्रकृति केंद्रित क्लीन पोलिटिकल अलायन्स ऐसे विजन के साथ काम करेगी जिससे प्रकृति केंद्रित मानव विकास हो सके, इससे भारतीय राजनीति को एक नई दिशा मिलेगी।   


सूचना स्रोत

अनिल मिश्रा (मीडिया प्रभारी)

संपर्क सूत्र

Mb.: 9818123120, 9811162650

प्रस्तोता




टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मां की गोद से ऊंचाइयों तक — गिरिराज की आत्मकथा"

  मां की गोद से ऊंचाइयों तक  गिरिराज की आत्मकथा "मां की ही वह गोद है, जहां मानवता पले, अगर कहीं है जन्नत तो उसके आंचल के तले..."   यह पंक्ति मेरे जीवन का सार है — मेरी प्रेरणा, मेरा विश्वास और मेरी दिशा।   जब मैं पांच साल का था, तभी पिता जी — भंवरलाल गुर्जर — हमें छोड़कर चले गए। मां, मोती देवी, उस समय केवल 26 वर्ष की थीं। उस उम्र में जब जीवन शुरू होता है, उन्होंने अपना पूरा जीवन मेरे भविष्य के नाम कर दिया। मजदूरी करते हुए उन्होंने न केवल मुझे पाला, बल्कि यह यकीन भी दिलाया कि शिक्षा ही वह कुंजी है जो हर ताला खोल सकती है।   मां कहा करती थीं — "बेटा, गरीबी इंसान की हालत बदल सकती है, इरादा नहीं। मेहनत और ईमानदारी ही सबसे बड़ी पूंजी है।"  यह वाक्य मेरे जीवन का संबल बन गया।   लुहारा के सरकारी विद्यालय से मैंने पहली से आठवीं तक की पढ़ाई की। माध्यमिक शिक्षा मुंडिया से और उच्च माध्यमिक निवाई के राजकीय विद्यालय से प्राप्त की — जहां से मैंने 1994–95 में 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। आगे की पढ़ाई जयपुर के राजस्थान कॉलेज से की, जहां 1...

દીપક પંડ્યા (ગાંધીનગર) - Updated 04.06.2026

મારી ભાવયાત્રા 64 નમસ્કાર … સ્નેહવંદન ! માનવ જીવનની આખીય દોડ પાછળ જો કોઈ એક જ આકાંક્ષા છુપાયેલી હોય, તો તે છે 'ખુશી'. સવારથી સાંજ સુધી માણસ જે કંઈ પણ કરે છે—પૈસા કમાય છે, સત્તા મેળવે છે, સંબંધો બાંધે છે—એ બધાની પાછળનો અંતિમ ઉદ્દેશ્ય માત્રને માત્ર સુખ અને આનંદની પ્રાપ્તિ જ હોય છે. પરંતુ આજના ભૌતિકવાદી યુગમાં માણસ ખુશીની વ્યાખ્યા ભૂલી ગયો છે. તે વિચારે છે કે મેળવવામાં, સંગ્રહ કરવામાં કે અન્ય પાસે અપેક્ષા રાખવામાં ખુશી છે. પણ સત્ય એનાથી તદ્દન વિપરીત છે. સાચી ખુશી આપવામાં છે, લેવા કે માંગવામાં નથી. આ સૃષ્ટિનો અપરંપાર નિયમ છે કે ખુશીની આપણે જેટલી લહાણી કરીશું, તેટલી જ તે આપણી પાસે વ્યાજ સાથે પાછી આવશે. જરા ઊંડાણથી વિચારીએ તો સમજાશે કે 'લેવું' અને 'માંગવું' એ ભિખારીપણું છે, જ્યારે 'આપવું' એ ખુદ અમીરી છે. જ્યારે આપણે કોઈની પાસે કંઈક માંગીએ છીએ, પછી ભલે તે વસ્તુ હોય, પ્રેમ હોય કે આદર હોય, ત્યારે આપણે આપણી જાતને ખાલી અનુભવીએ છીએ. માંગવામાં હંમેશા અપેક્ષા અને પરવશતા હોય છે. અને જ્યાં અપેક્ષાઓનો પહાડ હોય, ત્યાં ક્યારેય સાચો આનંદ હોઈ શકે નહીં. કારણ કે અપેક્ષા હંમેશા...

मन की बातें भाव भरी

🙏🌹🌹❤️❤️🙏 शुभ प्रभात जी🙏🌹❤️🙏 आपका दिन मंगलमय हो। ईश्वर आपकी हर मंगलकामना पूर्ण करें— वह जो हारे का सहारा है, जो टिमटिमाता जुगनू भी है और अथाह ऊर्जा से भरा तारा भी। जो घोर तिमिर में प्रकाश बनकर उभरता है, और उजाले में भी दिन को बहार देता है। वह जो आकार–निराकार दोनों रूपों में दुष्टों का संहारक है, जो दिशाहीन के लिए दिशासूचक यंत्र का पारा बन जाता है। जो निर्धन के दुःख–दरिद्रता का अंत है, और धनी के लिए पौ-बराहा। जिसके हम भी हैं और जो हमारा भी है। जो भूखे के लिए अन्न है और पशुओं के लिए चारा, जो पत्थर, पहाड़ और समूची धरा का आधार है। 🌹 वह सबका भला करें🌹 🙏🌹🌹❤️❤️🙏 आज का विचार मेरी पुस्तक “हृदय उद्गार” से एक कविता — सर्व धर्म समभाव छिन्न-भिन्न सा हृदय मेरा, मन में तूफानी कोलाहल है। सभ्यता के शिखर पर पहुँचकर, धर्म बना क्यों क्रूर दावानल है? भूमि वही, आकाश वही, तुझमें वही, मुझमें वही। एक-सा ही सबका आंचल है, धरती माँ का पावन आँचल है। रक्त-कोष में बहता एक ही बल है, कहीं केसरिया, कहीं हरित दल है। आब पियो या पानी पियो, जल तो आखिर एक ही जल है। यह कैसा आया भेद-रूपी पल है? भिन्न-भिन्न नामों म...