भूमिका
साथियो! सृष्टि में विविध तरीकों से सकारात्मक कार्यों का बखान करने के प्रयास निरंतर होते रहते हैं और सकारात्मक सोच के लोगों को रास्ते सदैव मिलते रहते हैं अच्छा, और अच्छा तथा बेहतरीन करने के लिए। आइए एक ऐसे ही कार्यक्रम से रूबरू होते हैं आज। इस कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि महोदय ने राजस्थान के टोंक जनपद में पत्र लेखन विधा को जीवित रखने की दिशा में अनंत प्रयास किए।
कार्यक्रम विवरण
सृजन सेवा संस्थान का मासिक कार्यक्रम 'लेखक से मिलिए' इस बार जून के पहले रविवार यानी दो तारीख को हुआ। कार्यक्रम की 117वीं कड़ी में दो जून को जयपुर से प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. सूरज सिंह नेगी आये। भीषण गर्मी को देखते हुए इस बार कार्यक्रम सायं 5.45 बजे जवाहरनगर स्थित महाराजा अग्रसेन विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. महेश माहेश्वरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में व्याख्याता एवं नगर परिषद के विधि सलाहकार डॉ. भुवनेशचंद्र शर्मा शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड मूल के साहित्यकार डॉ. सूरज सिंह नेगी की पहल पर अब तक अनेक उपन्यास, कहानी संग्रह और संस्मरणात्मक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस युग में उन्होंने पिछले कुछ वर्षों से लुप्त होती पत्र लेखन विधा को पुनर्जीवित करने के लिए 'पाती अभियान' चला रखा है और इसके लिए वो राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रतियोगिता भी प्रति वर्ष करवाते हैं। वे राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं।








बेहतरीन प्रयास।
जवाब देंहटाएं